Download Our App

Home » News » त्रिपुर सुंदरी में मिठाई खाने से 20 लोग हुए बीमार, 4 को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया

त्रिपुर सुंदरी में मिठाई खाने से 20 लोग हुए बीमार, 4 को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया

जबलपुर (जयलोक)। भेड़ाघाट मार्ग पर स्थित शहर के प्रचीनतम मंदिर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मिठाई खाने से 20 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। इन बीमारों में चार की हालत ज्यादा खराब है इसलिए उन्हें इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। त्रिपुर सुंदरी मंदिर में सुहागलें का कार्यक्रम आयोजित हुआ था इस कार्यक्रम में मौजूद लोगों को मिठाई खिलाई गई। मिठाई खाते ही लोगों को उल्टियाँ होने लगीं और चक्कर आने लगे। इससे इस कार्यक्रम में अफरा तफरी मच गई।

प्रसाद के रूप में बांटी गई मिठाई भेड़ाघाट रोड के राजस्थान स्वीट्स से खरीदी गई थी। इस मिठाई के खाने से उल्टी दस्त, पेट में दर्द तथा चक्कर आने  के हालात बन गए। वहीं कई लोग चक्कर खाकर जमीन पर गिर गए।

बीमार होने वालों में कई बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं। जिन्हें उपचार के लिए निजी वाहनों एवं एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं चार लोगों की हालत ज्यादा खराब होने से उन्हें उपचार के लिए नागपुर रेफर किया गया है। दूषित मिठाई के खाने से बीमार हुए लोगों के बारे में सूचना मिलते ही  स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई। मिठाई के सैंपल जांच के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि मामला फूड प्वाइजनिंग का है या किसी अन्य कारण से लोग बीमार हुए।

पति-पत्नी और वो के चक्कर में पिटा आरक्षक, दो के खिलाफ मामला दर्ज, वीडियो हुआ वायरल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » त्रिपुर सुंदरी में मिठाई खाने से 20 लोग हुए बीमार, 4 को इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!