Download Our App

Home » कानून » जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन समाप्त , 7 पदों के लिए 37 और कार्यकारिणी के लिए 39 पर्चे दाखिल

जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन समाप्त , 7 पदों के लिए 37 और कार्यकारिणी के लिए 39 पर्चे दाखिल

जबलपुर (जयलोक)
जिला अधिवक्ता संघ के आगामी 18 मार्च को होने वालें चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रकिया शनिवार को पूरी हो गई। 29 फरवरी से प्रारंभ हुई नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन तक कुल 76 लोगों ने चुनाव लडऩे के लिए  अपने-अपने नाम दाखिल किए हैं, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवारों, उपाध्यक्ष पद के लिए 5 उम्मीदवारों, महिला उपाध्यक्ष पद के लिए 3, सचिव पद के लिए 7, सह सचिव पद के लिए 6, कोषाध्यक्ष के लिए 5 और पुस्तकालय पद के लिए 7 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए वहीं जिला कार्यकारिणी के लिए 39 लोगों ने अबतक नामांकन भरे हैं। इस तरह से अब तक कुल 76 लोग जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में अपना भाग्य आजमायेगे। 7 पदों के लिए 37 और कार्यकारिणी के 7 सदस्यों के लिए 39 पर्चे दाखिल किए। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट संपूर्ण तिवारी और सहायक चुनाव अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि नामांकन पत्रों की स्कूटनी कल सोमवार को होगी। इसी दिन दोपहर 2 बजे अधिवक्ता संघ के कार्यालय में ओएमआर सीट पद्धति से चुनाव का डेमों प्रत्याशियों के सामने किया जाएगा। अध्यक्ष के एक पद के लिए आर के सिंह सैनी, मनीष मिश्रा, नरेंद्र जैन, राजेश उपाध्याय, पुरुष उपाध्यक्ष पद के लिए प्रशांत कोहाड़े, मुकेश अग्रवाल, मनोज तिवारी, राकेश कुमार तिवारी, बसंत कुमार शर्मा। महिला उपाध्यक्ष के एक पद के लिए ज्योति राय, सुनीता सूद, वषाज़् तिवारी दुबे। वहीं सचिव के एक पद के लिए शैलेंद्र सिंह ठाकुर, यतेंद्र कुमार अवस्थी, विकाश पटेल, राजकुमार यादव, सचिन गुप्ता, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत कुमार तिवारी। सह सचिव के एक पद के लिए आनंद ज्योतिषी, अजय कुमार शुक्ला, मनोज शिवहरे, देवेन्द्र नाथ पंकज, दामोदर पाटकर, अमित कुमार साहू। पुस्तकालय सचिव के एक पद के लिए ज्योति कुरील, आवेश कुमार पटेल, शैलेंद्र यादव, वीरेंद्र कुमार पटेल, किशन चौधरी, नीरज शुक्ला, प्रदीप परसाई। कोषाध्यक्ष एक पद के लिए अजय दुबे, मनीष दुबे, आशीष शमाज़्, विनोद विश्वकमाज़्, सत्येंद्र कुमार काछी ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में नामांकन समाप्त , 7 पदों के लिए 37 और कार्यकारिणी के लिए 39 पर्चे दाखिल

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!