Download Our App

Home » Uncategorized » भाजपा ने किया शंखनाद, प्रत्याशी बने आशीष दुबे हुए सक्रिय, निकाली गई रैली

भाजपा ने किया शंखनाद, प्रत्याशी बने आशीष दुबे हुए सक्रिय, निकाली गई रैली


जबलपुर (जयलोक)
भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर दिया है। भाजपा ने कल जबलपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के एक मैदानी नेता आशीष दुबे को प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने आज से ही अपनी चुनावी सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं आज आशीष दुबे की उम्मीदवारी को लेकर उत्साहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने एक रैली भी निकाली।
शनिवार को जबलपुर सहित प्रदेश की 24 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई। उम्मीद के अनुरूप भाजपा ने चौंकाते हुये जबलपुर से नया चेहरा आशीष (गोंटिया) दुबे को लोकसभा चुनाव की टिकट दी है। आशीष गोंटिया अपने राजनीतिक जीवन का पहला चुनाव लडऩे जा रहे हैं। आशीष दुबे बेदाग क्षवि और मिलनसार व्यक्तित्व के लिये जाने जाते हैं। लोकसभा की टिकिट के लिये भी उन्होंने किसी तरह लाबिंग या मजबूत प्रयास नहीं किये थे। सिर्फ  बायोडेटा जमा किया था। जब उनके नाम की घोषणा हुई तो वो कटंगी में अपने खेत में थे। रात में जब वो घर पहुंचे तब उनके राईट टाऊन स्थित निवास पर शुभचिंतकों ने मिठाई, फूलमाला और आतिशबाजी से उनका स्वागत किया। गौरतलब है कि आशीष दुबे का परिवार जनसंघ की स्थापना के दौर से पार्टी से जुड़ा रहा है।
भाजपा के हर्ष की लहर
आशीष दुबे को प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने जहां भविष्य की नीति का संकेत दिया है, वहीं यह भी संदेश दिया है कि समर्पित कार्यकर्ताओं को केन्द्रीय नेतृत्व सम्मान देता है।  पहली सूची में भाजपा के प्रदेश मंत्री आशीष दुबे को जबलपुर लोकसभा से प्रत्याशी बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष प्रभात साहू के नेतुत्व में नगर संगठन ने अपनी खुशी जाहिर की है एवं एक कार्यकर्ता को सम्मान देकर प्रत्याशी बनाए जाने पर शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया है।
मिष्ठान वितरण
भाजपा नगर अध्यक्ष प्रभात साहू ने बताया कि आशीष दुबे के जबलपुर लोकसभा के प्रत्याशी बनाए जाने पर पूरे लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने अपनी खुशी जाहिर की है। आज आशीष दुबे भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहे। यहां भारतीय जानता पार्टी महानगर की तरफ  से आतिशबाजी व मिठाई वितरण किया गया। भाजपा के उम्मीदवार आशीष दुबे को आज कटंगी से एक रैली के साथ भाजपा कार्यालय लाया गया।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » भाजपा ने किया शंखनाद, प्रत्याशी बने आशीष दुबे हुए सक्रिय, निकाली गई रैली

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!