
आईआरजीसी का दावा, मार गिराया हेरॉन ड्रोन
नई दिल्ली (जयलोक)। पश्चिम एशिया में तनाव अभी भी बरकरार है। ईरान ने इस्राइल, अमेरिकी सैन्य ठिकानों और क्षेत्र के कई देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की नई लहर शुरू कर दी। युद्ध शुरू होने के बाद अब तक ईरान में लगभग 1230 लोगों की मौत, लेबनान में 100 से ज्यादा और इस्राइल में करीब एक दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में रोजाना मृतकों का आंकड़ा बढ़ रहा है। ईरानी रेड क्रिसेंट की रिपोर्ट के अनुसार अब तक अमेरिका और इस्राइल के हमलों में ईरान में कम से कम 1,332 लोग मारे गए हैं। वहीं इस्राइल ने दावा किया है कि उन्होंने ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्चर को नष्ट कर दिया है।
इंडोनेशिया अपने नागरिकों को ईरान से निकालना शुरू करेगा
विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार इंडोनेशिया आज से ईरान से अपने नागरिकों को निकालना शुरू करेगा। अल जरीरा ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि निकासी प्रक्रिया आज धीरे-धीरे शुरू होगी, और यह पहला चरण अजरबैजान के माध्यम से चलाया जाएगा 32 इंडोनेशियाई लोगों का पहला समूह सोमवार या मंगलवार को जकार्ता पहुंचने वाला है। बता दें कि ईरान में कुल 329 इंडोनेशियाई नागरिक हैं, जिनमें से अधिकांश कोम शहर में छात्र हैं। मंत्रालय के अनुसार, लगभग पांच लाख इंडोनेशियाई लोग मध्य पूर्व के पूर्व के देशों में रहते हैं, लेकिन इंडोनेशिया सरकार फिलहाल इस क्षेत्र के अन्य देशों से लोगों को निकालने पर विचार नहीं कर रही है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने मध्य शहर इस्फहान के ऊपर उड़ रहे एक इस्राइल हेरॉन ड्रोन को मार गिराया है। हेरॉन ड्रोन इस्राइल का सबसे बड़ा मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) है और इसे 2007 में सेवा में लाया गया था।
कतर एयरवेज की उड़ानें रद्द
कतर के हवाई क्षेत्र के बंद होने के कारण कतर एयरवेज की निर्धारित उड़ानें अस्थायी रूप से निलंबित हैं। कतर एयरवेज की उड़ानें नागरिक उड्डयन प्राधिकरण की ओर से हवाई क्षेत्र को सुरक्षित रूप से फिर से खोलने की घोषणा के बाद ही पुन: शुरू होंगी। 7 मार्च को दोहा समयानुसार सुबह 9 बजे तक इस संबंध में और जानकारी दी जाएगी।
सऊदी अरब ने एक और ड्रोन को गिराया
सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि उसने रियाद के उत्तर-पूर्व में एक और ड्रोन को रोककर नष्ट कर दिया है। यह घटना मंत्रालय द्वारा रियाद के पूर्व में तीन ड्रोन गिराए जाने की जानकारी देने के बाद हुई है।
ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल
ईरान के हमले में कुवैत के 67 जवान घायल हो गए हैं। वहीं सैकड़ों मिसाइलें और ड्रोन टारगेट पर पहुंचने से पहले ही नष्ट कर दिए हैं। कुवैत के सरकारी संचार केंद्र की एक ब्रीफिंग में शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता सऊद अल-अतवान ने कहा कि घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने आगे कहा कि दो लोगों को अभी भी मेडिकल निगरानी में रखा गया है।
पाकिस्तान की नई साजिश बेनकाब : सीमा पार से घुसपैठ की फिराक में जैश आतंकवादियों के दो गुट
Author: Jai Lok






