Download Our App

Home » News » महिला कायस्थ संगठन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

महिला कायस्थ संगठन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

जबलपुर (जयलोक)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ईरा नंदनी कायस्थ वूमेन्स क्लब द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान चित्रगुप्त के पूजन के साथ हुई। इस अवसर पर उपस्थित सजातीय महिलाओं ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि वेरसोई घर से लेकर लघु औद्योगिक इकाइयां तथा समाज सेवा का संकल्प लिया।

कायस्थ महिलाओं का ईरा नंदनी कायस्थ वूमेंस क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यशाला का आयोजन किया। महिलाओं ने  संयुक्त रूप से कहा कि हम रसोई घर से लेकर के ग्रामीण क्षेत्रों में फैली हुई लघु औद्योगिक इकाइयों का ज्ञान और सामाजिक हित के लिए काम करने के लिए संकल्पित हैं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमति प्रीति विनय सक्सेना ने समाज के अंदर एकता के साथ साथ सामाजिक कार्यों में स्वच्छता और स्वास्थ के प्रति जागरूकता के विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की इसी श्रृंखला में स्त्री रोग एवं सौंदर्य विशेषज्ञ डॉक्टर श्रीमती श्रुति श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किया तथा उन्होंने मातृशक्ति और स्त्री रोगों के विषय में आवश्यक जानकारियां प्रदान की। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रदर्शन किया एवं महिला दिवस के उपलक्ष पर सभी महिलाओं से अनुरोध किया कि वे परिवार, समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझें।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा, निधि श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, राजश्री खरे, ऋचा शिवास्तव, शालिनी वर्मा, रुचि श्रीवास्तव आयुषी सक्सेनाआदि ने विचार प्रस्तुत किए।

https://jailok.com/%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%aa%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%95/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » महिला कायस्थ संगठन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!