Download Our App

Home » यात्रा » रामलला के दर्शन करने टीम मोहन अयोध्या रवाना

रामलला के दर्शन करने टीम मोहन अयोध्या रवाना

बस में सवार मुख्यमंत्री मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, केबिनेट मंत्री राकेश सिंह एवं अन्य मंत्रिगण।
भोपाल (जयलोक)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ अयोध्या गये। मंत्रियों के साथ उनके परिवार भी रहेंगे। डॉ. यादव की इस यात्रा के जरिये भाजपा यूपी-बिहार के यादवों को राम नाम का संदेश देना चाहती है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने मंत्रियों के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुये। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि महाकाल के भक्त अयोध्या जी चले। साथ ही जयकारा लगाते हुए वीडियो भी पोस्ट किया।
राजा भोज एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत- मंत्रियों का भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर सोमवार को भव्य स्वागत किया गया। सिर पर गेरुआ पगड़ी, गले में अंग-वस्त्र और पुष्प माला और माथे पर तिलक लिए प्रदेश की मोहन कैबिनेट के सदस्य अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उत्साह और धार्मिक जोश के साथ इस यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने सभी साथियों के साथ विशेष बस से एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। उत्साह और उमंग से भरे ये मंत्री भजन और गीत गाते हुए राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचे। कैबिनेट के स्वागत के लिए खास स्वागत द्वार तैयार किए गए थे। यहां सभी मंत्रियों को पगड़ी, अंग वस्त्र, पुष्प माला और माथे पर तिलक लगाकर एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश दिया गया। यादव ने यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा कि कोशिश की जा रही है कि अयोध्या धाम में मप्र भवन का निर्माण कराया जाए।  इसके लिए उचित जगह की तलाश की जा रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » यात्रा » रामलला के दर्शन करने टीम मोहन अयोध्या रवाना
best news portal development company in india

Top Headlines

नए नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर से सुनिए बेबाक सवाल …जो एकता भाजपा के मंच पर दिखती है क्या वो दिलों में है…इंटरव्यू के कुछ प्रमुख अंश

भाजपा के नए अध्यक्ष रत्नेश सोनकर से बेबाक सवाल कल गुरुवार 6 फरवरी को शाम 5:00 बजे प्रसारित होगा पूरा

Live Cricket