Download Our App

Home » News » समग्र कायस्थ समाज देगा डेड बॉडी फ्रीजर

समग्र कायस्थ समाज देगा डेड बॉडी फ्रीजर

जबलपुर (जयलोक)। समग्र कायस्थ समाज, जबलपुर के सभी कायस्थ परिवारों के सामूहिक सहयोग से क्रय किए गए डेड बॉडी फ्रीजऱ को समाज सेवा हेतु 21 मार्च  को लाइफ  मेडिसिटी हॉस्पिटल में समर्पित किया जाएगा। यह फ्रीजऱ जबलपुर के कायस्थ परिवारों द्वारा दिवंगत वरिष्ठ समाजसेवियों की स्मृति में समाज को समर्पित किया जा रहा है। इस पहल की विशेषता यह है कि एक साधारण व्हाट्सऐप समूह के माध्यम से विचार साझा होते हुए समाजबंधुओं ने स्वस्फूर्त रूप से सहयोग प्रदान किया।

कई लोगों द्वारा पूर्ण व्यय वहन करने की इच्छा व्यक्त किए जाने के बावजूद अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु सहयोग राशि सीमित रखी गई।पूरे अभियान के दौरान न तो किसी के पास व्यक्तिगत रूप से सहयोग के लिए जाया गया और न ही किसी पद या प्रभाव का उपयोग किया गया।

उक्त फ्रीजर को लाइफ मेडिसिटी हॉस्पिटल के डॉ. मुकेश श्रीवास्तव में स्थापित किया जाएगा, जहां से आवश्यकता पडऩे पर  समाज सहित अन्य सभी वर्गों के लोगों को भी यह सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस अवसर पर समाज के गणमान्यजन, वरिष्ठजन एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। समग्र कायस्थ समाज ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में सहभागिता का आग्रह किया है। कार्यक्रम के विषय में बताते हुए कार्यक्रम संयोजिका दीप्ति श्रीवास्तव ने कहा की सहयोग राशि इंजीनियर देवेंद्र श्रीवास्तव देवेश के अकाउंट में एकत्रित की जा रही है तथा वेबसाइट की पूरी जिम्मेदारी डॉ आदर्श श्रीवास्तव की है तथा सहयोग और सद्भावना जबलपुर के सभी कायस्थ परिवारों से प्राप्त हुई है।

अमेरिका ने एच-1बी वीजा देने की प्रक्रिया में बदलाव, अब सैलरी के आधार पर चयन

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » समग्र कायस्थ समाज देगा डेड बॉडी फ्रीजर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket