Download Our App

Home » दुनिया » गैस बुकिंग के नाम पर साईबर ठगी शुरू एपीके फाइन नहीं करें डाउनलोड

गैस बुकिंग के नाम पर साईबर ठगी शुरू एपीके फाइन नहीं करें डाउनलोड

तिरुवनंतपुरम। अगर आपके मोबाइल पर अचानक गैस बुकिंग अपडेट या एलपीजी बिल पेंडिंग का मैसेज आए, तो यह कोई साधारण नोटिफिकेशन नहीं, बल्कि एक साइबर ट्रैप हो सकता है इसलिए सावधान रहें। केरल पुलिस ने एक नए तरह के फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जिसमें ठग गैस सिलेंडर बुकिंग के बहाने लोगों के बैंक अकाउंट तक पहुंच बना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में एजेंसी के मुताबिक साइबर ठग इन दिनों एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों के बीच लोगों की परेशानी का फायदा उठा रहे हैं। सबसे पहले आपके मोबाइल पर एक एसएमएस आता है, जिसमें लिखा होता है कि आपका गैस बिल अपडेट करना है या बुकिंग अधूरी है। इसके बाद ठग व्हाटसएप के जरिए आपसे संपर्क करते हैं और एक फाइल भेजते हैं-जिसका नाम होता है गैस बिल अपडेट एपीके। यह एपीके फाइल असल में एक खतरनाक ऐप होती है। जैसे ही कोई यूजर इसे इंस्टॉल करता है, उसका पूरा मोबाइल फोन ठगों के कंट्रोल में चला जाता है। इस ऐप के जरिए ठग आपके फोन में मौजूद संवेदनशील जानकारी हासिल कर लेते हैं। इसमें आपके बैंकिंग ऐप्स, यूपीआई डिटेल्स, पासवर्ड और यहां तक कि ओटीपी भी शामिल हो सकते हैं।

 

पश्चिम एशिया युद्ध का असर चुनावों पर पड़ सकता है

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » गैस बुकिंग के नाम पर साईबर ठगी शुरू एपीके फाइन नहीं करें डाउनलोड
best news portal development company in india

Top Headlines

वर्चस्व बनाने के लिए जिला न्यायालय में फोड़ा था सुतली बम, मुख्य आरोपी फरार, पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

जबलपुर (जयलोक)। जिला न्यायालय परिसर में सुतली बम फोडऩे वाले पाँच आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज

Live Cricket