Download Our App

Home » News » जिसे है इरान से प्यार वहाँ जाकर लड़े युद्ध भारत में सबसे सुरिक्षत है मुसलमान

जिसे है इरान से प्यार वहाँ जाकर लड़े युद्ध भारत में सबसे सुरिक्षत है मुसलमान

जबलपुर (जय लोक)। कई शहरों में आज ईद के मौक पर नमाजियों द्वारा काली पट्टी बाँधकर नमाज पढऩे को लेकर भाजपा अल्पसख्यक मोर्चा के नगर महामंत्री मुजम्मिल अली ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम भारत देश के नागरिक हैं हमारा पहला कर्तव्य भारत देश की सुरक्षा और एकता के लिए होना चाहिए। लेकिन आज जिस तरह से नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय द्वारा काली पट्टी बाँधकर नमाज पढ़ी गई इससे धार्मिक भावनाएं भडक़ सकती हैं।

देश में अशांति का माहौल बन सकता है। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से आग्रह किया है कि वे भारत देश के हित में सोंचें, ना कि किसी अन्य देश के लिए हमारे देश की शांति व्यवस्था को भंग करें।  मुजम्मिल अली ने कहा कि आज भोपाल, जबलपुर, इंदौर सहित कई देशों में ऐसे नजारे देखने को मिले हैं। जहां नमाजियों ने काली पट्टी बाँधकर नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि 54 मुस्लिम देश हैं, इन देशों में आज मुसलमान सुरक्षित नहीं हैं।

 

लेकिन भारत ही एक ऐसा देश है जहां मुसलमान सुरक्षित हैं और अपने सभी त्योहार हंसी खुशी से मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज अल्पसख्यकों को शासकीय योजनाओं के सभी लाभ मिल रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी देखा जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय के लोग ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध में इरान का समर्थन कर भारत की सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। मुजम्मिल अली ने कहा कि जिसे इरान से प्यार है वे ईरान चले जाएं और वहां जाकर युद्ध में शामिल हों।

भारत में शांति है और मुस्लिम समुदाय सुरक्षित हैं। ऐसे में यहां रहकर भारत की एकता और अखंडता को प्रभावित ना करें। उन्होंने भारत के मुसलमानों से आग्रह किया है कि वे भारत के लिए जिएं और भारत के लिए ही अपने प्राण न्यौछावर करें।

श्रीकृष्ण की नगरी पहुँची राष्ट्रपति मुर्मु ने मथुरा में 7 कोस की परिक्रमा शुरु की

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » जिसे है इरान से प्यार वहाँ जाकर लड़े युद्ध भारत में सबसे सुरिक्षत है मुसलमान

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!