Download Our App

Home » अपराध » बिल्डर को चाकू मारकर किया लहुलुहान

बिल्डर को चाकू मारकर किया लहुलुहान

जबलपुर (जय लोक)। गोहलपुर थाना अंतर्गत अमखेरा की गोकुलधाम सोसायटी में रहने वाले एक बिल्डर को चाकू मारकर लहुुलुहान कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल बिल्डर को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल बिल्डर का नाम संदीप गुप्ता बताया जा रहा है संदीप गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वे सुशीला परिसर स्थित अपनी साइट से दोपहिया वाहन से घर लौट रहे थे। जैसे ही परिसर के बाहर पहुँचे तभी तीन युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और शराब पीने के लिए पैसे माँगे। संदीप गुप्ता ने जब पैसे देने से इंकार किया तो आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

विरोध करने पर एक युवक ने चाकू निकालकर उनकी दोनों जांघों पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

 

श्रीकृष्ण की नगरी पहुँची राष्ट्रपति मुर्मु ने मथुरा में 7 कोस की परिक्रमा शुरु की

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » बिल्डर को चाकू मारकर किया लहुलुहान

Top Headlines

Live Cricket