Download Our App

Home » News » सिंचाई विभाग के खण्डर में मजदूर की मौत पर गरमाई सियासत

सिंचाई विभाग के खण्डर में मजदूर की मौत पर गरमाई सियासत

भाजपा के कार्यकर्ता पर लगे ईंट चोरी करवाने और ट्रैक्टर से मजदूर की मौत के आरोप

जबलपुर (जय लोक)। बरगी थाना अंतर्गत आज सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया। इस हादसे के बाद अलग अलग पहलुओं पर चर्चाएं शुरू हुईं और मजदूर की मौत को लेकर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। यहां बरगी बाँध सिंचाई विभाग के पुराने खण्डर कार्यालय की दीवार तोडऩे के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि हादसा दीवार गिरने की वजह से हुआ। वहीं कांगे्रस के ग्रामीण नगर अध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव ने इस पूरे मामले में जयलोक से चर्चा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। संजय यादव ने कहा कि सरकारी दफ्तर के खण्डर हो चुके भवन से ईंट चोरी करने का कार्य भाजपा का कार्यकर्ता नरहर पटेल कर रहा था और उसी के ट्रैक्टर से हादसे के दौरान मजदूर की मौत हुई है। लेकिन आरोपी को बचाने के उद्देश्य से पुलिस और प्रेस को गलत जानकारी दी जा रही है। ग्रामीण अध्यक्ष श्री यादव ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जाँच की माँग की है। मजदूर की मौत के बाद सियासत गरमा गई है।

बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी कि  ईंट निकालने के दौरान मजदूर दीवार की चेपट में आ गया और बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक जर्जर मकानों से ईंटे निकालकर ले जा रहा था तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेजते हुए हादसे की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस हर बिंदु पर जाँच करेगी और यह भी देखा जाएगा कि यह हादसा किसकी लापरवाही के कारण हुआ है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ पुलिस कार्रवाही की जाएगी।
कांगे्रस नेता संजय यादव एवं ग्रामीणों का कहना है कि बरगी बांध स्थित सिंचाई विभाग के पुराने कार्यालय को तोडऩे का काम चल रहा है। यहां से ईंट निकालने का काम भाजपा का कार्यकर्ता कर रहा था और उसी ने इस कार्य के लिए मजदूर लगा रखे थे। इसी बीच आज सुबह दीवार से ईंटे निकालने के दौरान अचानक से ही दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में काम कर रहा मजदूर धनीराम झारिया दीवार की चपेट में आ गया और उसमें दबकर उसकी मौत हो गई।

सुरक्षा के इंतजामों की अनदेखी

बताया जा रहा है कि मृतक धनीराम ट्रैक्टर चालक नरहर पटेल के देखरेख में काम कर रहा था। जो कि सिंचाई विभाग का ही कर्मचारी है और उसी के ट्रेक्टर में यह ईंट ढोई जा रही थी। प्रतिदिन की तरह वह सुबह ट्रैक्टर लेकर अपने सहयोगी धनीराम झारिया के साथ काम पर निकला था। नरहर पटेल ने पुराने ऑफिस की दीवार गिराकर ईंट लाने के निर्देश दिए गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि दीवार तोडऩे के दौरान सुरक्षा के इंतजामों की अनदेखी कर मजदूर से कार्य करवाया जा रहा था। इसी का परिणाम है कि हादसे में मजदूर की जान चली गई है। घटना की सूचना मिलते ही बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल मौके पर पहुंचीं और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

पुलिस ने कहा घबराने से हुई धनीराम की मौत

वहीं इस मामले में चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने कहा कि धनीराम पर दीवार गिरी जरूर थी लेकिन वह उसमें दबा नहीं था। बल्कि दीवार धनीराम के पैर में गिरी थी। जिससे उसे पैर और चेहरे पर चोटें आईं थीं। इस हादसे से वह काफी घबरा गया था जिससे उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही सरिता पटेल ने बताया कि सिंचाई विभाग का पुराना कार्यालय खण्डर अवस्था में पड़ा है। यहां किसी प्रकार का कोई कार्य नहीं चल रहा है।

इनका कहना है

दीवार गिरने से एक युवक की मौत हुई है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है। मामले की जाँच की जा रही है।
सरिता पटेल, चौकी प्रभारी

 

 

5 राज्यों में चुनाव कराने जाएंगे एमपी के आईएएस

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सिंचाई विभाग के खण्डर में मजदूर की मौत पर गरमाई सियासत
best news portal development company in india

Top Headlines

इरा नंदनी महिला क्लब ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच के लिए आयोजित किया शिविर

जबलपुर (जयलोक)। इरा नंदनी कायस्थ महिला क्लब के द्वारा समाज सेवा की परंपरा का निर्वाह करते हुए 20 मार्च को ग्राम

Live Cricket