Download Our App

Home » News » इरा नंदनी महिला क्लब ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच के लिए आयोजित किया शिविर

इरा नंदनी महिला क्लब ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच के लिए आयोजित किया शिविर

जबलपुर (जयलोक)। इरा नंदनी कायस्थ महिला क्लब के द्वारा समाज सेवा की परंपरा का निर्वाह करते हुए 20 मार्च को ग्राम टिंगन चरगवां रोड पर ग्राम वासियों के लिए ओरल और डेंटल हेल्थ चेकअप शिविर का आयोजन किया गया।

जिसमें डॉ. नलिन सक्सेना श्रीमती, डॉ. काजल सक्सेना और डॉ. नलिनी सक्सेना के द्वारा ग्राम वासियों के दांतों का परीक्षण किया गया और डेंटल हेल्थ की जानकारी दी गई। इस दौरान जरूरी दवा का भी वितरण किया गया साथ ही नवरात्र के पावन अवसर पर सभी ग्राम वासियों को खिचड़ी का वितरण भी किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष शीतल श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अंशुल वर्मा, निधि श्रीवास्तव और रुचि श्रीवास्तव का योगदान सराहनीय रहा।

5 राज्यों में चुनाव कराने जाएंगे एमपी के आईएएस

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » इरा नंदनी महिला क्लब ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच के लिए आयोजित किया शिविर

Top Headlines

Live Cricket