Download Our App

Home » दुनिया » अब ईरान की नई रणनीति, होर्मुज से निकलने वाले जहाजों को चुकाने होंगे 20 लाख डॉलर

अब ईरान की नई रणनीति, होर्मुज से निकलने वाले जहाजों को चुकाने होंगे 20 लाख डॉलर

तेहरान। अमेरिका और इजराइल से अकेल जंग लड़ रहा ईरान अब फंड जुटाने पर जोर दे रहा है। इसके लिए स्टेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों से 20 लाख डॉलर वसूलने की योजना बनाई गई है। ईरान के एक सांसद ने ही ऐसा दावा किया है। इससे पहले ईरान ने धमकी दी थी कि अगर अमेरिका की तरफ से हमले किए जाते हैं, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। माना जा रहा है इससे ईरान को जंग लडऩा आसान होगा और लंबे समय तक लड़ाई लडऩा पड़े तो भी ईरान सरवाइव कर लेगा।
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य, अलादीन ब्रूजेर्दी ने कहा कि यह कदम पहले ही लागू किया जा चुका है। उन्होंने कहा, अब, चूंकि युद्ध की अपनी लागत होती है, इसलिए स्वाभाविक रूप से हमें यह करना चाहिए और यहां से गुजरने वाले जहाजों से ट्रांजिट शुल्क लेना चाहिए। ब्रूजेर्दी ने डोनाल्ड ट्रंप की उस चेतावनी का भी जिक्र किया, जिसमें ट्रंप ने कहा था कि यदि 48 घंटों के भीतर स्ट्रेट को नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के बिजली और ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बना सकता है। इसके जवाब में ब्रूजेर्दी ने कहा कि इजरायल का ऊर्जा ढांचा भी ईरान की पहुंच में है और उसे एक दिन के भीतर पूरी तरह तबाह किया जा सकता है।आईजी मार्केट विश्लेषक टोनी साइकैमोर ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप की धमकी ने अब बाजारों पर 48 घंटे की अनिश्चितता का टिक टिक करता हुआ टाइम बम रख दिया है। यदि इस अल्टीमेटम को वापस नहीं लिया गया, तो हम सोमवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों को ब्लैक मंडे के रूप में गिरते हुए और तेल की कीमतों को काफी ऊंचे स्तर पर जाते हुए देखेंगे। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका के राजदूत माइक वॉल्ट्ज ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के साथ अपनी रेड लाइन्स पर अडिग हैं। उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की लगभग नाकेबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि ईरान को दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति को बंधक नहीं बनाने देंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रविवार को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर ईरान ने 48 घंटों के अंदर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से फिर नहीं खोला तो ईरान के बिजली संयंत्रों को पूरी तरह तबाह कर देंगे।
तो पूरी तरह बंद कर देंगे रास्ता
ईरान की सेना ने चेतावनी दी कि यदि ट्रंप देश के बिजली संयंत्रों को निशाना बनाते हैं, तो वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर देंगे। सेना की ऑपरेशनल कमांड खातम अल-अंबिया ने सरकारी टीवी द्वारा प्रसारित बयान में कहा, यदि ईरान के बिजली संयंत्रों के संबंध में अमेरिका की धमकियों पर अमल किया गया, तो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा, और इसे तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक कि हमारे नष्ट किए गए बिजली संयंत्रों का पुनर्निर्माण नहीं हो जाता।

 

कांग्रेस नेता ने नर्मदा से खुलेआम रेत चोरी का किया लाइव प्रसारण, कहाँ है जिले का खनिज विभाग

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » अब ईरान की नई रणनीति, होर्मुज से निकलने वाले जहाजों को चुकाने होंगे 20 लाख डॉलर
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket