Download Our App

Home » News » बरगी में पनप रहा अपराध, ट्रक चालक की लूट के इरादे से कर दी हत्या

बरगी में पनप रहा अपराध, ट्रक चालक की लूट के इरादे से कर दी हत्या

डीजल चोरी करने वाले लुटेरों पर शक, संदिग्धों से पूछताछ

जबलपुर (जय लोक)। बरगी थाना अंतर्गत शुक्रवार रात को एक ट्रक चालक की लूट के इरादे से हत्या कर दी गई। ट्रक चालक का शव टेंकर में लहुलहान हालत में पाया गया। पिछले कुछ दिनों से बरगी क्षेत्र में अपराधिक घटनाओं की संख्या बढ़ गई है। मामला शुक्रवार देर रात का है। वहीं पुलिस को इस मामले में कुछ लोगों पर हत्या का संदेह हैं। इस मामले में पुलिस जाँच कर आरोपियों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि तिलगौड़ी, सिवनी निवासी रोहित पार्टे बुधवार को नागपुर से ट्रक एमएच 49 एटी 7397 में फ्लेक्स पाइप कानपुर ले जा रहा था। ट्रक खराब हो गया और वह उसमें सो गया। शुक्रवार सुबह 3 बजे एक कार में सवार बदमाश आए और डीजल चुराने के लिए ट्रक के डीजल टैंक का ताला तोड़ दिया। शोर सुनकर रोहित जाग गया और उसने विरोध किया, जिसके कारण आरोपी ने उस पर हमला किया और उसके सिर पर वार किया। गंभीर चोटें लगने के बाद वह बेहोश हो गया। घायल रोहित को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बरगी पुलिस मेडिकल अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। रोहित के बहनोई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।

जाँच हुई तेज

पुलिस ने इस ममाले की जांच तेज कर दी है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस उन अपराधियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है जो पहले भी डीजल चोरी के मामलों में पकड़े जा चुके हैं। संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी फुटेज की हो रही जाँच

इस मामले में पुलिस सडक़ के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच की जा रही है। वहीं इस रास्ते से गुजरने वाले वाहनोंं की भी जानकारी ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में हत्यारों के बारे में जरूर कोई सुराग मिलेगा।

इनका कहना है

बरगी में एक ट्रक चालक की हत्या कर दी गई है। हत्या लूट के इरादे से की गई है। जिसमें सीसीटीव फुटेज की मदद से हत्यारों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।
सूर्यकर्ता शर्मा, एएसपी ग्रामीण

 

100 करोड़ से अधिक लागत वाली जल जीवन मिशन परियोजनाओं की होगी सख्त जाँच

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » बरगी में पनप रहा अपराध, ट्रक चालक की लूट के इरादे से कर दी हत्या
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket