Download Our App

Home » News » पहचान बदलकर दुकान चलाने वालों पर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा, अधारताल में दुकान में की तोडफ़ोड़, हंगामा

पहचान बदलकर दुकान चलाने वालों पर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा, अधारताल में दुकान में की तोडफ़ोड़, हंगामा

जबलपुर (जयलोक)। हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ताओं ने अधारताल स्थित एक गारमेंट की दुकान में हंगामा मचाते हुए जमकर तोडफ़ोड़ की। हिंदू संगठनों का आरोप है कि दुकान संचालक अपनी पहचान छुपाकर हिंदू नामों का सहारा लेकर अपनी दुकान चला रहे हैं। इसकी आड़ में विशेष समुदाय के लोग अनैतिक कार्य कर रहे हैं। इस मामले में हिंदू संगठनों ने अधारताल पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाही की भी माँग की है।

हिंदू संगठनों का कहना है कि पहचान छुपाकर दुकान चलाने वालों के खिलाफ उनका यह अभियान जारी रहेगा।
हिन्दू धर्म सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने बताया कि अधारताल में पिंकी शॉप नाम से एक गारमेंट दुकान हैं। लेकिन यह दुकान मोहम्मद जावेद हुसैन की है। मोहम्मद जावेद हुसैन को एक युवती का सौदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया कि जावेद ने अपनी महिला साथी पूनम के साथ मिलकर दुकान पर काम करने वाली 19 वर्षीय युवती को राजस्थान के एक व्यक्ति को 2 लाख रुपये में बेच दिया था। आरोपी ने दुकान का नाम पिंकी शॉप रखा था, जिससे उसकी वास्तविक पहचान छिपी हुई थी।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गोहलपुर निवासी युवती 11 दिसंबर 2025 को लापता हुई थी। परिजनों ने आधारताल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। युवती को राजस्थान के कोटा निवासी पारस के पास बंधक बनाकर रखा गया था। करीब 4 महीने बाद 18 मार्च को युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर जबलपुर पहुंची और आपबीती सुनाई। पीडि़ता के बयान के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद जावेद और पूनम को हिरासत में लिया, जबकि उज्जैन निवासी ईश्वर और राजस्थान के पारस की तलाश की जा रही है।

पुलिस को सौंपा ज्ञापन – हिंदू धर्म सेना द्वारा पुलिस को ज्ञापन सौपते हुए मांग की है कि पुलिस ऐसे सभी प्रतिष्ठानों को चिन्हित करे जो भ्रामक नामों से संचालित हो रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की अन्य दुकानों जैसे डीएल ऑनलाइन और मैडम टेलर के संचालकों से भी पूछताछ की, जहां संचालक की पहचान दुकान के नाम से अलग पाई गई। संगठन का तर्क है कि नाम बदलकर व्यापार करने से सामाजिक भ्रम पैदा होता है और इसके पीछे बड़ी साजिश हो सकती है।

 

हिंदुस्तान पेट्रोलियम में पेट्रोल-डीजल की किल्लत का हल्ला, बाकी कंपनी में पर्याप्त है ईधन, वाहन चालकों की चिंता बढ़ी

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पहचान बदलकर दुकान चलाने वालों पर फूटा हिंदू संगठनों का गुस्सा, अधारताल में दुकान में की तोडफ़ोड़, हंगामा
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket