Download Our App

Home » Uncategorized » बच्चे को बचाने तेदुंए को पिता ने मारा

बच्चे को बचाने तेदुंए को पिता ने मारा

लाठी-डंडे लेकर भिड़े ग्रामीण, संघर्ष में पिता पुत्र समेत 5 घायल, तेंदुए की मौत
सेंधवा (बड़वानी)। बड़वानी जिले के जूनापानी गांव में बुधवार सुबह एक तेंदुए ने खेत में पानी दे रहे बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चों को बचाने के लिए ग्रामीण लाठियां लेकर तेंदुए से भिड़ गए। इस संघर्ष में पांच ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं तेंदुए की भी मौत हो गई।
गांव के नंदू ठाकुर ने बताया कि उनका बेटा जीवन खेत में पानी देने गया था। उसी समय वे भी सूखी मक्का काटने के लिए खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान जंगल से आए तेंदुए ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। यह देखकर उन्होंने बेटे को बचाने की कोशिश की, लेकिन तेंदुए ने उन पर भी हमला कर दिया।
पांच घायलों की हालत गंभीर, सेंधवा रेफर
करीब आधे मिनट से अधिक समय तक उनका तेंदुए से संघर्ष हुआ। उन्होंने तेंदुए की गर्दन पकड़ ली थी, जबकि तेंदुए ने उनका हाथ मुंह में दबोच लिया था। कुछ देर बाद तेंदुआ वहां से भाग गया और उसने तीन अन्य ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया। इसके बाद उन्हें होश नहीं रहा। परिजन और ग्रामीण उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। तेंदुए ने बचाव करने आए ग्रामीणों पर भी हमला कर दिया, जिसमें पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को वरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद सेंधवा रेफर कर दिया गया।

 

लक्ष्य को पूरा न करने वालों के खिलाफ  की जाएगी अनुशासनात्मक कार्रवाई, अधिकारियों कर्मचारियों को निगमायुक्त की दो टूक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » बच्चे को बचाने तेदुंए को पिता ने मारा

Top Headlines

Live Cricket