Download Our App

Home » Uncategorized » खेत के पानी को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौत

खेत के पानी को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौत

नरसिंहपुर (जयलोक)। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां खेत में पानी को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के डूंडी-पिडराई गांव में एक भतीजे ने अपने सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। बिहार जानकारी के अनुसार, मृतक प्रेम नारायण पटेल अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गेहूं की फसल में पानी देने को लेकर उनका अपने भतीजे संदीप पटेल से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पानी का बहाव बदलने से कुछ पानी आरोपी के खेत में पहुंच गया, जिससे वह नाराज हो गया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन मामला बढ़ता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपी गुस्से में वहां से चला गया और कुछ समय बाद अपने माता-पिता के साथ वापस लौटा। आते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान आरोपी ने अचानक बंदूक निकालकर प्रेम नारायण के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के समय मृतक का बेटा सचिन भी खेत पर मौजूद था। उसने किसी तरह अपनी जान बचाई और तुरंत गांव के कोटवार को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा कार्रवाई की।

 

रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई आरटीओ आरक्षक, हाईवे से वाहन निकालने के लिए माँगी थी साढ़े चार हजार की रिश्वत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » खेत के पानी को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली, मौत

Top Headlines

Live Cricket