Download Our App

Home » News » नगर निगम में घुसकर स्थापना अधीक्षक से की मारपीट, कर्मचारियों में आक्रोश

नगर निगम में घुसकर स्थापना अधीक्षक से की मारपीट, कर्मचारियों में आक्रोश

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम के स्थापना अधीक्षक संजय पटेल के साथ कल शाम को तीन युवकों ने मारपीट की।

मारपीट के बाद तीनों युवक मौके से भाग निकले। इस घटना के बाद नगर निगम में अफरा तफरी मच गई। इस वारदात के बाद नगर निगम कर्मचारियों में नाराजगी देखी जा रही है। बड़ी संख्या में कर्मचारी स्थापना विभाग में एकत्रित हो गए और अपनी नाराजगी जाहिर की। ओमती पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम नगर निगम पहुँची लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। ओमती थाना प्रभारी राजपाल सिंह बघेल का कहना है कि मामले की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम में टीम भेजी गई थी लेकिन अब तक शिकायत दर्ज कराने कोई भी थाने नहीं पहुँचा जिसके कारण इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि कल शाम को स्थापना अधीक्षक संजय पटेल अपने कार्यालय में कार्य कर रहे थे। तभी तीन युवक आए और गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

संजय पटेल की आवाज सुनकर साथी कर्मचारी एकत्रित हो गए। जिसे देखकर तीनों युवक भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद कर्मचारियों का कहना है कि निगम परिसर में अब कर्मचारी सुरक्षित नहीं रह गए हैं।

रेलवे को पानी पहुँचाने बरगी बाँध के तीन गेट खुले

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » नगर निगम में घुसकर स्थापना अधीक्षक से की मारपीट, कर्मचारियों में आक्रोश
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket