
जबलपुर जय लोक।
शहर में हिंदुस्तान पैट्रोलियम के कई पेट्रोल पंप 2 दिन से सूखे पड़े हैं। बिलहरी रोड, विजयनगर,तिलवारा पुल के पास स्थित पेट्रोल पंप बंद है। आज कई और पेट्रोल पंप खाली होने का अनुमान है। सूत्रों के अनुसार पैसा एडवांस में जमा होने के बावजूद भी पेट्रोलियम कंपनियां पंप संचालकों को माल देने में आना कहानी कर रही है। पेट्रोलियम कंपनियों के रीजनल मैनेजर से लेकर सेल्स ऑफिसर तक कोई फोन नहीं उठा रहे हैं। ना कोई पुख्ता जवाब दे रहे हैं जिसके कारण पूरे शहर में चिंता और तनाव की स्थिति निर्मित हो रही है और लोगों को भ्रम हो रहा है। भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल कारपोरेशन कंपनियों के भी ऑर्डर और सप्लाई का मामला बिगड़ा हुआ है। लेकिन सबसे अधिक दिक्कत हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर नजर आ रही है। प्रदेश में प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंप संचालकों को आपूर्ति और सप्लाई के मामले में एस्मा कानून के अंतर्गत चेतावनी दी गई है । लेकिन जो कंपनियां जानबूझकर पेट्रोल पंप को माल सप्लाई नहीं कर रही है उन पर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है जिसके कारण शहर में तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो रही है।

चार गुना बढ़ गई मांग इसलिए हो रही परेशानी – सीआरएम निमेश सिंह
हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के जबलपुर डिविजन के सीआरएम निमेष सिंह ने वर्तमान स्थिति पर जय लोक के सवालों के उत्तर पर स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि वर्तमान में अचानक निर्मित परिस्थितियों के अनुसार सामान्य रूप से पेट्रोल डीजल की मांग एकाएक 4 गुना बढ़ गई है। डिपो से लेकर पेट्रोल पंप तक सप्लाई के अनुपात में खपत अधिक हो गई है। जो स्थितियां चुनौती पूर्ण बनी हुई है उन्हें जल्द सामान करने के कंपनी के द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं और बहुत जल्द ही स्थिति को सामान्य कर लिया जाएगा। डिपो में ईंधन की कोई कमी नहीं है पेट्रोल पंपों पर भी समय पर सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए हर प्रकार से प्रयास किया जा रहे हैं। कंपनी भी आम नागरिकों से यही अपील कर रही है कि वह अधिक पेट्रोल डीजल स्टॉक करने के बजाय सामान्य परिस्थितियों में ही ईंधन का उपयोग करें ईंधन की कोई कमी नहीं है।

जबलपुर पेट्रोल डीजल संगठन के अध्यक्ष अखिलेश मेहता ने। जय लोक को बताया कि डिपो पर भी मांग के अनुपात में लोड अधिक बढ़ गया है पेट्रोल डीजल लेकर गाड़ियां निकल रही हैं लेकिन मांग अधिक होने के कारण सप्लाई समय पर नहीं हो पा रही है। सभी कंपनियों के सामने सप्लाई का संकट है। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि सामान्य रूप से पेट्रोल पंपों पर जितना पेट्रोल रोजाना बिकता था उसे चार गुना अधिक पेट्रोल डीजल बिक रहा है जिसके कारण पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन जल्द समाप्त हो रहा है। सभी उम्मीद कर रहे हैं कि दो-तीन दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।

वहीं जिन पेट्रोल पंपों पर कंपनियां पैसे जमा होने के बावजूद भी दो दो तीन-तीन दिन से पेट्रोल और डीजल नहीं सप्लाई कर पा रही है उनके समक्ष बिक्री का संकट खड़ा हुआ है और उनके नियमित रूप से आने वाले ग्राहक नाराज होकर अन्य स्थानों की ओर रुख करने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
Author: Jai Lok






