Download Our App

Home » News » एक दर्जन बदमाशों ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, मदन महल चौक की घटना, आरोपी फरार

एक दर्जन बदमाशों ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, मदन महल चौक की घटना, आरोपी फरार

जबलपुर (जय लोक)। गढ़ा थाना अंतर्गत देर रात मोटर साइकिल सवार एक दर्जन बदमाशों ने बीच सडक़ पर चाकूओं से गोदकर एक युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। दूसरी ओर यह पूरी वारदात बीच सडक़ पर हुई। इस दौरान कई लोग यहाँ से गुजर रहे थे। लेकिन हमलावरों के गुस्से को देख किसी की भी हिम्मत उन्हें रोकने की नहीं हुई। वारदात की सूचना मिलते ही गढ़ा पुलिस मौके पर पहुँची और घायल को अस्पताल पहुँचाया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है।

यह पूरी घटना मदन महल चौक पर देर रात हुई। रात करी करीब डेढ़ बजे ऋषभ राजपूत निवासी सिद्धबाबा बस्ती, लाल माटी मेडिकल अस्पताल की ओर जा रहा था तभी पाँच मोटर सायकिल पर पीछा करते हुए पहुँचे हमलावरों ने ऋषभ का वाहन रोककर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऋषभ छोटी लाइन से मेडिकल की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मदनमहल क्षेत्र में शुभम अस्पताल के पास पहुंचा, तभी 5 बाइक पर सवार करीब एक दर्जन बदमाशों ने उसे रोक लिया। बिना किसी बातचीत के आरोपियों ने उस पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। युवक ने बचने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे चारों तरफ  से घेर लिया और लगातार चाकूओं से वार करते रहे। जिससे ऋषभ को सीने और पेट में गंभीर चोट लगी और वह लहुलुहान हालत में सडक़ पर ही गिर गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग उसे पास के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक और घायल पहुँचा मेडिकल अस्पताल

इस मामले में यह भी कहा जा रहा है कि जिस दौरान ऋषभ की चाकू मारकर हत्या की गई और उसे अस्पताल पहुँचाया गया उसी समय एक और युवक चाकू के हमले से घायल अवस्था में मेडिकल अस्पताल पहुँचा। जिसको देखकर दोनों ही मामले जुड़े होने की आशंका जाहिर की जा रही है। पुलिस अब इस मामले में जाँच कर रही है कि घायल कहीं मृतक का दोस्त तो नहीं हैं। जिसे बीच बचाव में चोटें पहुँची हैं। पीडि़त अभी बोलने की स्थिति में नहीं है। उसके बयान के बाद ही स्थिति साफ  हो सकेगी।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जाँच कर रही है। पुलिस हत्यारों के फुटेज तलाश रही है ताकि यह पता चल सके कि आरोपी कहां से ऋषभ का पीछा कर रहेे थे और वे किस ओर भागे हैं। इसके साथ ही ऋषभ के परिवार, दोस्तों और करीबियों से भी पूछताछ कर इस हत्या की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है।

इनका कहना है

हत्यारों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जाँच की जा रही है ताकि हत्यारों के बारे में कोई सुराग मिल सके। वहीं मृतक के करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रशन्न कुमार शर्मा, गढ़ा थाना प्रभारी

 

पेट्रोलियम कंपनियां से ईंधन की सप्लाई लड़खड़ाई , कई पेट्रोल पंप सूखे

 

 

ममता सरकार के खिलाफ भाजपा की चार्जशीट अमित शाह बोले-ये भय से मुक्ति का चुनाव

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » एक दर्जन बदमाशों ने चाकू मारकर की युवक की हत्या, मदन महल चौक की घटना, आरोपी फरार
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket