Download Our App

Home » News » सूखा गाँव में चली गोलियाँ, मोटर साइकिल से आए बदमाशों ने फैलाया आतंक

सूखा गाँव में चली गोलियाँ, मोटर साइकिल से आए बदमाशों ने फैलाया आतंक

जबलपुर (जय लोक)। माढ़ोताल थाना अंतर्गत सूखा गाँव में बीती रात मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने दनादन गोलियाँ चलाईं। हवाई फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं गोलियों की आवाजें सुनकर क्षेत्रीय लोग अपने अपने घरों से निकलकर बाहर आए। जहां उन्होंने सडक़ पर गोलियों के खोखे देखे। जिसकी सूचना माढ़ोताल पुलिस को दी गई। माढ़ोताल पुलिस ने खोखे जप्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

माढ़ोताल पुलिस का कहना है कि यह फायरिंग सूखा गाँव के जबालीपुरम कॉलोनी में की गई है। यहां मोटर साइकिल में आए दो बदमाशों ने एक के बाद एक दो राउंड फायरिंग की। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि जब वे अपने अपने घरों में थे तभी उन्होंने पटाखे जैसी आवाजें सुनी। जिसे सुनकर वे अपने घरों से बाहर निकले। ग्रामीणों के अनुसार यह फायरिंग हीरालाल यादव को डराने के लिए की गई थी।

जो गांव सूखा में रहकर निर्माण कार्य में सुपरवाइजर का काम करता है। उसके साथ गांव का रहने वाला मार्केन्डे कुमार सिंह भी काम करता है। स्थानीय निवासी हीरालाल ने बताया कि बीती रात करीब 10:30 बजे वह और उसका साथी मार्केन्डे मेन रोड के पास निर्माणाधीन मकान के सामने नहा रहे थे। तभी फटाका फूटने जैसी आवाज सुनाई दी। दोनों मेन रोड की ओर पहुंचे तो देखा कि दो अज्ञात युवक मॉपेड पर बैठे हुए थे। कुछ दूरी आगे जाने के बाद फिर से फायरिंग जैसी आवाज आई। दोनों ने सडक़ पर जाकर देखा तो वहां दो अलग-अलग जगहों पर खोखे पड़े मिले। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि दोनों बदमाश मुंह में कपड़ा बाँधे हुए थे। जिससे आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है। माढ़ोताल पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

1 अप्रैल से महँगा होगा का सफर, भोपाल समेत कई रूट्स पर टोल राशि में बढ़ोतरी होगी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सूखा गाँव में चली गोलियाँ, मोटर साइकिल से आए बदमाशों ने फैलाया आतंक

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!