Download Our App

Home » News » भगवान महावीर की पालकी कंधे पर लेकर निकले मंत्री राकेश सिंह

भगवान महावीर की पालकी कंधे पर लेकर निकले मंत्री राकेश सिंह

जबलपुर (जय लोक)। श्रवण परंपरा के 24वें तीर्थंकर ‘‘जियो और जीने दो’’ के अहिंसात्मक मूल्यों की लोकतांत्रिक शैली के प्रज्ञापुरूष भगवान महावीर स्वामी की जयंती आज पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनायी जा रही है।

इस अवसर पर श्री जैन नवयुवक सभा एवं दिगम्बर जैन पंचायत सभा तथा अनेक सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में भगवान महावीर स्वामी की एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसने नगर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के पश्चात बड़े फुहारे पर विश्राम लिया और यहीं पर श्रीजी का महा मस्तिष्काभिषेक किया गया। शोभायात्रा में मंत्री राकेश सिंह भी शामिल हुए।

महावीर जयंती पर भगवान महावीर स्वामी की विशाल शोभायात्रा श्रीजी की पालकी मुख्य आकर्षण रही।

जो सुबह 6.30 बजे बड़ा जैन मंदिर हनुमानताल से प्रांरभ हुई। यह शोभायात्रा घोड़ा नक्कास तिराहा, कोतवाली, कमानिया गेट, विजय कटपीस, खजांची चौक, तुलाराम चौक, करमचंद चौक, मालवीय चौक, सुपर मार्केट, लार्डगंज तिराहा, घमंडी चौक होते हुये बड़े फुहारा पहुँची। जहां धर्मसभा के रूप में शोभायात्रा का समापन किया गया। बड़े फुहारे पर दोपहर 1.30 बजे महाशांति धारा एवं नृत्य महा पूजा हुआ। कमानिया गेट पर आज रात्रि 8 बजे से अहिंसा सम्मेलन आयोजित होगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » भगवान महावीर की पालकी कंधे पर लेकर निकले मंत्री राकेश सिंह

Top Headlines

Live Cricket