

मेयर इन कौंसिल की सदस्य श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, निगम अध्यक्ष रिकुंज विज को बजट भेंट किया।
जबलपुर, (जयलोक)। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निगम इतिहास का सबसे बड़ा 21 अरब 66 करोड़ 27 लाख 7 हजार 820 रूपये का बजट पेश किया। बजट में शहर को महानगर बनाने का रोड़ मैप प्रस्तुत किया गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बजट आय-व्यय का दस्तावेज नहीं बल्कि शहर के भविष्य का रोड़ मैप है। हमारा लक्ष्य केवल बजट को खर्च करना नहीं बल्कि शहर को आत्मनिर्भर बनाना है। महापौर ने कहा कि उनके साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्य पर 2600 करोड़ रूपये खर्च किये गए हैं। आने वाले डेढ़ वर्ष में शहर में 3000 करोड़ के कामों का भूमिपूजन कराया जायेगा। बजट में नगर निगम को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाए शामिल की गयी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने साढ़े तीन साल में किसी भी प्रकार का कर्ज नहीं लिया, जो नगर निगम की आर्थिक सुदृढता का प्रमाण है।

अर्बन चैलेन्ज फंड से होंगे 1147 करोड़ के काम -महापौर ने बताया कि अर्बन चैलेन्ज फंड के अंतर्गत 1147 करोड़ का प्रस्ताव शासन के पास प्रेषित किया गया है। इसके अंतर्गत 211 करोड़ से रानीताल तालाब के फ्रंट का विकास एवं झुग्गियों का पुनर्वास, 183 करोड़ से झुग्गियों का पुनर्वास एवं अफोर्डेवल हाउसिंग पर काम किया जायेगा।
28 करोड़ से तालाबों के फ्रंट का विकास एवं सिटी पार्क का निर्माण, 15 करोड़ से माढ़ोताल तालाब का जीर्णोद्धार, 47 करोड़ से गोकलपुर तालाब का विकास, 181 करोड़ से चंडालभाटा झुग्गि बस्ती का विकास, 5 करोड़ से गांधी स्मारक पार्क का विकास, 246 करोड़ से कम उपयोग होने वाली सार्वजनिक सम्पत्तियों का मुद्रीकरण किया जायेगा। 45 करोड़ से वॉटर सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाया जायेगा और 397 करोड़ से सीवर नेटवर्क का विकास किया जायेगा। महापौर ने बताया कि 222 करोड़ की राशि से शहर में कई प्रकार के काम किये जायेगें, इसमें 100 करोड़ से नालों का निर्माण एवं सुधार कार्य, 42.57 करोड़ से तालाबों का जीर्णोद्धार, 20 करोड़ से रैन वॉटर हार्वेस्टिंग कार्य, 25 करोड़ से वर्षा जल को रोकने के लिए सिस्टम विकसित किया जायेगा, 4 करोड़ से मोबाइल पंपिंग स्टेशन की व्यवस्था की जायेगी, 3.63 करोड़ से शहर में फ्लड अर्ली वार्निंग सिस्टम, फ्लड मैनेजमेंट प्लांट, जल प्लावन से निपटने सेल का गठन और सफाई मित्रों एवं टेकनीकल स्टॉफ को ट्रेनिंग दिलाई जायेगी।

1. एयर क्वालिटी में देश में दूसरा और स्वच्छता में मिला पॉंचवां स्थान -2.जबलपुर को मिली 7 स्टॉर रेटिंग, सफाई मित्र शहर की स्पेशल कैटेगरी में मिनिस्ट्रियल अवार्ड।3. विश्व मंच पर संस्कारधानी को मिला प्रतिनिधित्व, दुबई में मेयर कॉन्फ्रेंस में महापौर ने पेश किया शहर विकास का रोड़ मैप -4. 15 करोड़ से गौर नदी और माढ़ोताल का हो रहा कायाकल्प -5. मॉं नर्मदा में मिलने वाले गंदे नालों पर लगाए एस.टी.पी. 6. एक वर्ष में हर घर पहॅुचेगा नर्मदा जल 7. 755 करोड़ से बिछाई जायेगी सीवर लाइन 8. 15.30 करोड़ से हो रहा 5 तालाबों का सौन्दर्यीकरण, इसमें हनुमानताल, रानीताल, अधारताल, सूपाताल, और गंगासागर शामिल है 9. री-डेन्सीफिकेशन के 500 करोड़ से संवरेगा शहर 10. 100 ए.सी. बसों की मिलेगी सौगात 11. 200 करोड़ से लगेगा बायो गैस प्लांट, कचरा सेगरीगेशन, खरीदी जायेगी 100 डोर टू डोर कचरा कलेक्शन गाडिय़ां 12. 12 चौराहे और 5 प्रवेश मार्गो का हो रहा सौन्दर्यीकरण 13. डुमना नेचर पार्क में 5 स्टार स्तर का रिसोर्ट बनाया जायेगा 14. शहर में लगाये जाएंगे 12 लाख पौधे 15. शहर में 64 जगह बनेगी पार्किंग 16. वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का मेंटनेंस पूर्ण, प्रतिदिन 900 टन कचरे से बनाई जा रही बिजली, इसमें जबलपुर का 500 टन कचरा भी शामिल है।
1 अप्रैल से महँगा होगा का सफर, भोपाल समेत कई रूट्स पर टोल राशि में बढ़ोतरी होगी
Author: Jai Lok






