Download Our App

Home » News » 30 फीट नीचे खाई में गिरा हाईवा

30 फीट नीचे खाई में गिरा हाईवा

जबलपुर-मंडला हाईवे की घटना, शहर के चालक परिचालक घायल

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर-मंडला नेशनल हाईवे पर आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहाँ एक हाईवा तीस फुट खाई में जा गिरा। हादसे में हाईवा के चालक परिचालक बुरी तरह केबिन में फँस गए। जिन्हें बड़ी मुश्किल से हाईवा से बाहर निकाला गया। दोनों को इलाज के लिए पास ही के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और टिकरिया पुलिस मौके पर पहुँची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने जैसे ही यह हादसा देखा तो पुलिस और ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पहुँची पुलिस ने हाईवा में फँसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश शुरू की। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को हाईवा से बाहर निकाला गया। वाहन में फँसे चालक का नाम रंजीत यादव निवासी जबलपुर और हेल्पर अंकित यादव निवासी बल्देबाग बताए जा रहे हैं। जो मंडला से हाईवा लेकर जबलपुर की ओर आ रहे थे।

दोनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया
घायल चालक परिचालक को किसी तरह हाईवा से बाहर निकाला गया। जिसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज पहुँचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत खतरे से बाहर है। हेल्पर अंकित यादव के हाथ और कलाई में चोट आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि या तो हाईवा चालक को नींद का झोंका आया होगा या फिर लापरवाही पूर्वक हाईवा चलाने के दौरान यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों चालक परिचालक के बयान लेना शुरू कर दिया है ताकि हादसे के कारणों का पता चल सके।

एक रात में दो कत्ल, बारात में हुए विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, बरेला में बेटा बना पिता के लिए काल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 30 फीट नीचे खाई में गिरा हाईवा