Download Our App

Home » News » अनियंत्रित कार ने तीन राहगीरों को किया घायल, उखरी रोड पर हुआ हादसा, भीड़ ने पकड़ा कार चालक को, घायलों की हालत गम्भीर

अनियंत्रित कार ने तीन राहगीरों को किया घायल, उखरी रोड पर हुआ हादसा, भीड़ ने पकड़ा कार चालक को, घायलों की हालत गम्भीर

जबलपुर (जय लोक)
उखरी रोड पर देर रात एक कार चालक ने कोहराम मचाते हुए तीन राहगीरों को टक्कर मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। तीनों घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भागने की फिराक में था जिसे भीड़ ने पकडक़र पुलिस के हवाले कर दिया। जिसका एक वीडियो भी सोशल साइड पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कार चालक हादसे के बाद रोता हुआ दिखाई दे रहा है और लोगों की भीड़ उसे घेरे हुए है।

मामला उखरी रोड़ पर देर रात का है। यहां हिट एंड रन मामला सामने आया। यहाँ एक निजी अस्पताल के सामने तेज रफ्तार कार चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सडक़ किनारे चल रहे 3 लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। इस आकस्मिक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक ने वाहन सहित भागने का प्रयास किया, लेकिन वहाँ मौजूद नागरिकों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चारों ओर से घेरकर दबोच लिया। घटना में घायल हुए लोगों में से कुछ की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें उपचार हेतु समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस के आने तक चालक को भीड़ ने अपने कब्जे में रखा। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। यादव कॉलोनी और उखरी चौकी क्षेत्र के मध्य हुई इस वारदात की पुलिस गहराई से जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन से दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर उसके बारे में जानकारी हासिल करनी शुरू कर दी है।

 

 

असम के चाय बागान पहुँचे पीएम मोदी, महिलाओं संग पत्तियाँ तोड़ीं

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » अनियंत्रित कार ने तीन राहगीरों को किया घायल, उखरी रोड पर हुआ हादसा, भीड़ ने पकड़ा कार चालक को, घायलों की हालत गम्भीर

Top Headlines

Live Cricket