Download Our App

Home » News » इनामी शफीक हीरा के ऑफिस पर छापा 4.71 लाख की बिजली चोरी पकड़ी, शफीक हीरा के भाई शकील पर दर्ज हुआ मामला

इनामी शफीक हीरा के ऑफिस पर छापा 4.71 लाख की बिजली चोरी पकड़ी, शफीक हीरा के भाई शकील पर दर्ज हुआ मामला

जबलपुर (जय लोक) । फरार इनामी पार्षद शफीक हीरा फरारी के दौरान अब अपनी हरकतों से बिजली विभाग को परेशान कर रहा है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जब उसके कार्यालय में छापा मारा तो चोरी की बिजली से ऑफिस रोशन हो रहा था। जाँच में करीब 4 लाख 71 हजार की बिजली चोरी होना पाया गया।

जिसके बाद शफीक हीरा के भाई शकील पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है। रद्दी चौकी क्षेत्र में कल बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रात में संयुक्त टीम बनाकर दबिश दी। जिस परिसर में बिजली विभाग ने दबिश दी वह फरार इनामी पार्षद शफीक हीरा का कार्यालय था। यहां चोरी की बिजली से परिसर रोशन हो रहा था।

यह परिसर अभी शफीक हीरा के भाई शकील की देखरेख में है। परिसर में चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज किया जा रहा था। जाँच के दौरान पाया गया कि सर्विस लाइन से कनेक्शन लिया गया था। इस अवैध कनेक्शन से ना सिर्फ परिसर की बिजली जलाई जा रही थी बल्कि कई ई-रिक्शा भी चार्ज किए जा रहे थे। मौके पर कार्रवाही करते हुए वाहनों को जप्त किया गया और 4 लाख 71 हजार 319 रूपये की बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया।

 

असम के चाय बागान पहुँचे पीएम मोदी, महिलाओं संग पत्तियाँ तोड़ीं

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » इनामी शफीक हीरा के ऑफिस पर छापा 4.71 लाख की बिजली चोरी पकड़ी, शफीक हीरा के भाई शकील पर दर्ज हुआ मामला

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!