
जबलपुर (जयलोक)। पाटन थाना अंतर्गत आने वाले नुनसर में बीती रात प्रापर्टी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें दस बदमाशों ने घेरकर एक अधेड़ पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान बदमाशों ने अधेड़ पर गोलियाँ भी चलाईं।

हमलावरों में एक महिला भी शामिल हैं। मामले में खास बात यह रही कि जब घायल को उसके परिजन थाने लेकर पहुँचे तो दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। पुलिस से कोई मदद ना मिलने पर घायल के परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुँचे। ेंग्राम सूखा निवासी ठाकुर दास पटेल जब आगासौद से वापस अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी बेनीखेड़ा पेट्रोल पंप के पास घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया।

हमलावरों की संख्या 8 से 10 बताई जा रही है, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। बदमाशों ने सबसे पहले ठाकुर दास की आंखों में मिर्च पाउडर डाला फिर उन पर चाकूओं से हमला किया अंत में गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल ठाकुरदास को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। गोली अभी भी शरीर में फंसी हुई है। घायल ने अपने बयान में ठाकुर प्रसाद, दीपक, गोपाल, वंदना सिंह, बृजलाल, अर्जुन और सिद्धार्थ दुबे सहित अन्य साथियों पर हमला करने का आरोप लगाया है।


कौन होगा बिहार का नया मुख्यमंत्री? दिल्ली में दिग्गज नेताओं के साथ भाजपा की हाईलेवल मीटिंग
Author: Jai Lok






