Download Our App

Home » Uncategorized » ईरान से बातचीत करने पाक पहुँचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

ईरान से बातचीत करने पाक पहुँचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

आर्मी चीफ ने एयरपोर्ट पर रिसीव किया
इस्लामाबाद। ईरान से सीजफायर पर बातचीत करने के लिए अमेरिकी डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंच चुका है। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इसका नेतृत्व कर रहे हैं। उन्हें रिसीव करने आर्मी चीफ आसिम मुनीर एयरपोर्ट पहुंचे। अमेरिका-ईरान के बीच आज सुबह 8 बजे बातचीत शुरू होने वाली थी लेकिन अब यह दोपहर बाद शुरू होगी। अमेरिका के साथ शांति पर बातचीत के लिए ईरान का डेलिगेशन शुक्रवार देर रात पाकिस्तान पहुंचा। इसकी अगुआई ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ कर रहे हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस को रिसीव करने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार और मोहसिन नकवी पहुंचे। मुनीर इस दौरान सूट पहने नजर आए। अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस को रिसीव करने पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर, विदेश मंत्री इशाक डार और मोहसिन नकवी पहुंचे। मुनीर इस दौरान सूट पहने नजर आए। पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर शुक्रवार रात ईरानी डेलिगेशन को रिसीव करने एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान मुनीर मिलिट्री यूनिफॉर्म में नजर आए।
प्लेन में बच्चों की तस्वीरें रखकर पाकिस्तान पहुंचे गालिबाफ
गालिबाफ ने इस्लामाबाद पहुंचने के बाद एक्स पर एक फोटो शेयर की। इसमें विमान की सीटों पर चार बच्चों की तस्वीरें रखी हैं, जिनके साथ उनके खून से सने स्कूल बैग और जूते रखे हैं और फूल भी रखा है। ईरानी शहर मिनाब में जंग के पहले ही दिन 28 फरवरी को एक प्राइमरी स्कूल पर हमला हुआ था, जिसमें 168 लोगों की मौत हुई थी। इनमें बच्चे और स्कूल का स्टाफ शामिल था। इस हमले का आरोप अमेरिका और इजराइल पर लगाया गया था। अमेरिका ने कहा कि वे इस हमले की जांच कर रहे हैं।
वेंस बोले- स्थायी युद्ध विराम पर सकारात्मक बातचीत की उम्मीद
इस बीच पाकिस्तान रवाना होने से पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस ने कहा, हम वार्ता की प्रतीक्षा कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह सकारात्मक होगी। यदि ईरानी सद्भावना से बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम उनका हाथ थामने को तैयार हैं। लेकिन अगर वे हमें मूर्ख बनाने की कोशिश करेंगे, तो हमसे भी सहयोग की उम्मीद न रखें। उधर इस्राइल ने भी अपना रुख कुछ नरम करते हुए कहा कि वह लेबनान के साथ सीधी बातचीत करने के लिए तैयार है।
पाकिस्तानी विदेश मंत्री बोले बातचीत में मदद करते रहेंगे
पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका और ईरान पीस डील में सकारात्मक और अच्छे तरीके से बातचीत करेंगे। इशाक डार ने दोहराया कि पाकिस्तान चाहता है कि वह दोनों पक्षों को आगे भी बातचीत में मदद करता रहे, ताकि संघर्ष का ‘स्थायी समाधान’ निकल सके।
ईरान से डील करना वेंस के लिए बहुत मुश्किल
जेडी वेंस आज ईरानी डेलिगेशन के साथ बातचीत करेंगे। वे पाकिस्तान में अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व कर रहे हैं और उनके सामने अब तक की सबसे मुश्किल जिम्मेदारी है। बीबीसी के मुताबिक वेंस पर इस दौरा का बहुत दबाव है। अगर बातचीत सफल होती है तो फायदा सीमित रहेगा, लेकिन अगर असफल रही तो इसका बड़ा राजनीतिक नुकसान हो सकता है।

जबलपुर स्मार्ट सिटी पर ईपीएफ कार्यालय की बड़ी कार्रवाई, 23 लाख रुपये की रिकवरी नोटिस जारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » ईरान से बातचीत करने पाक पहुँचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति

Top Headlines

Live Cricket