
जबलपुर (जय लोक)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अब नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के कवायद शुरू कर चुके हैं।

नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के लिए हर प्रदेश से तीन नेताओं के नाम राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए मंगवाए गए हैं। जानकार सूत्र बताते हैं कि मध्य प्रदेश से जिन पाँच नेताओं के नाम भेजे गए हैं उनमें जबलपुर के चार बार के सांसद और वर्तमान में मप्र के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह का नाम भी भेजा गया है। राकेश सिंह के साथ ही पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, डॉ. नरोत्तम मिश्रा, जीतू जीराती, कविता पाटीदार/भक्ति शर्मा, के नाम भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए भेजे गए हैं।

लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह मप्र के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की भूमिका निभा चुके हैं। वे लोकसभा में सचेतक जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी काम कर चुके हैं। वहीं महाराष्ट्र के वे सहप्रभारी भी रह चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी की कार्यकारिणी में ऐसे नेताओं को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है जिन्होंने संगठनात्मक कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। साथ ही जमीन से जुड़े नेताओं को भी राष्ट्रीय संगठन में प्राथमिकता दी जा रही है। राकेश सिंह राष्ट्रीय संगठन के लिए निर्धारित किये गए मापदंडों में खरे साबित हो रहे हैं। यह उम्मीद है कि भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कभी भी हो सकती है।


शराब की ओवररेटिंग, भोपाल में 7 माह में 720 शिकायतें 707 सीएम हेल्पलाइन पर कोई बड़ा प्रकरण दर्ज नहीं
Author: Jai Lok






