Download Our App

Home » News » गाँजा तस्करी में उड़ीसा की तीन महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

गाँजा तस्करी में उड़ीसा की तीन महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (जय लोक)। उडि़सा से गाँजा लेकर विक्रय करने आए 6 आरोपियों को क्राइम ब्रांच और तिलवारा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाही करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सात किलो गाँजा बरामद किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। तिलवारा थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि क्राईम ब्रांच एवं थाना तिलवारा की संयुक्त टीम को भ्रमण के दौरान रेल्वे स्टेशन गढ़ा से लगे हुये चाय के ठेला के पास तीन पुरूष एवं तीन महिलायें जो अपने हाथों में बैग लिये थीं पुलिस को देखकर घबराकर जाने लगे। जिनका आचरण संदिग्ध प्रतीत होने से घेराबंदी कर रोका गया और नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम भुवनेश्वर कुम्भार, फागुन मांझी, सुनप हरिजन, काजल मांझी, दरिंगबडी, मनिनी दिगाल बताया।

चारों ही उडि़सा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिनके पास रखे बैगों की तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेहिया काजल मांझी के कब्जे मे ंरखे नीले रंग के बैग के अंदर टेप से लिपटा हुआ एक पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला। तोल करने पर तीनों पेकटों में 7 किलो 206 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 60 हजार 300 रूपये का होना पाया गया। उक्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा एक राय होकर उड़ीसा में गांजा की खेती कर जबलपुर में रहने वाले पियूष कुशवाहा को बेचने के उद्देश्य से मादक पदार्थ गांजा लाना बताया। आरोपियों के कब्जे से कुल 7 किलो 206 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त करते हुये सभी आरोपियों के विरूद्ध धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

 

शराब की ओवररेटिंग, भोपाल में 7 माह में 720 शिकायतें 707 सीएम हेल्पलाइन पर कोई बड़ा प्रकरण दर्ज नहीं

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » गाँजा तस्करी में उड़ीसा की तीन महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Top Headlines

Live Cricket