
मानव तस्करी की सूचना पर कार्रवाई
कटनी (जयलोक)। कटनी रेलवे स्टेशन पर पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 मुस्लिम बच्चों को रेस्क्यू किया गया। खुफिया सूचना के आधार पर हुई इस कार्रवाई के बाद मानव तस्करी की आशंका जताई जा रही है। संदेह है कि इन बच्चों को बिहार से महाराष्ट्र काम कराने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। कटनी आरपीएफ थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जानकारी मिली थी कि पटना-पुणे एक्सप्रेस में बड़ी संख्या में बच्चों को संदिग्ध परिस्थितियों में ले जाया जा रहा है। ट्रेन के कटनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पहुंचते ही आरपीएफ, जीआरपी, महिला एवं बाल विकास विभाग और बाल संरक्षण अधिकारियों की संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। सभी 167 बच्चों को सुरक्षित नीचे उतारा। पूछताछ में सामने आया है कि अधिकांश बच्चे बिहार के रहने वाले हैं।
Author: Jai Lok






