Download Our App

Home » News » किसानों के हक में युवक कांग्रेस सड़क पर लड़ेगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में युवा कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रट का घेराव

किसानों के हक में युवक कांग्रेस सड़क पर लड़ेगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में युवा कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रट का घेराव

प्रदर्शनकारियों पर पानी की मार

जबलपुर (जय लोक)। केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नितियों तथा अमेरिका के साथ होने वाले किसान विरोधी व्यापारिक समझौतों के विरोध में आज युवक कांगे्रस द्वारा विशाल स्तर पर कलेक्टे्रट के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सिविक सेंटर में पहले एक सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में तथा प्रदेश युवक कांग्रेस के अध्यक्ष यश घनघोरिया के संयोजन में यह घेराव किया जा रहा है।

यहां पर युवक कांग्रेसजनों को राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने संबोधित किया। उन्होंनेे कहा कि युवक कांग्रेस किसानों के हितों की हर स्तर पर लड़ाई लड़ेगी। युवक कांग्रेस केन्द्र की सरकर को किसान विरोधी समझौतों को किसी भी हाल में नहीं करने देगी। इस सभा में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से आज देश का युवा और किसान परेशान है। किसान भाईयों के साथ छलावा किया जा रहा है और किसानों को ठगने के कोशिशें की जा रही हैं। युवक कांग्रेस किसानों के हक में सड़क पर आकर लड़ाई लड़ेगी।

 

सिविक सेंटर में एकत्रित हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय की ओर जब बढ़े तक उनके ऊपर पानी की बौछार कर खदेडऩे का प्रयास किया गया।युवक कांग्रेस की सिविक सेंटर में आयोजित सभा में कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मंच पर पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक तरूण भानोत, ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व विधायक संजय यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा सहित अन्य प्रमुख नेता मंचासीन रहे।

नर्मदा का प्रवाह रोककर नदी में बना दी सड़क, दहल उठा नर्मदा भक्तों का दिल…खुलेआम नदी में प्रदूषण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » किसानों के हक में युवक कांग्रेस सड़क पर लड़ेगी, राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में युवा कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रट का घेराव

Top Headlines

Live Cricket