
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया
नई दिल्ली। पीएम मोदी ने आज मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कभी उत्तराखंड के गांव में सडक़ के इंतजार में पीढिय़ां बदल जाती थीं। आज डबल इंजन सरकार के प्रयास से सडक़ गांव तक पहुँच रही है। जो गांव वीरान थे आज फिर बस रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र जीवन से जोडक़र देखूं तो राष्ट्र की भाग्य रेखाएं कौन सी हैं, तो वे हमारी सडक़ें, हाईवे, एयरवे, रेलवे वॉटर-वे हैं। ये आज की सुविधाएं नहीं हैं। आने वाली पीढ़ी के लिए हमारी, मोदी की गांरटी है। उन्होंने कहा कि हम अपने देश की बेटियों को 2029 के चुनावों में उनका हक देकर रहेंगे। इसके लिए हम संसद में महिला आरक्षण बिल ला रहे हैं।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे कॉरिडोर 213 किमी लंबा, 6 लेन और एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर 12,000 करोड़ रुपए की लागत से बना है। यह दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को जोड़ता है और इसके शुरू होने से दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 6 घंटे से घटकर करीब ढाई घंटे रह जाएगी।
इससे पहले पीएम ने देहरादून में 16 किमी लंबा रोड शो किया। वे सुबह 11 बजे देहरादून पहुंचे और यहां से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर रवाना हुए, जहां उन्होंने रोड शो किया। इसके बाद उन्होंने एक्सप्रेसवे पर बने एशिया के सबसे लंबे 12 किमी एलिवेटेड वाइल्ड लाइफ कॉरिडोर का निरीक्षण भी किया, जो देहरादून से सहारनपुर के बीच बनाया गया है।
पीएम ने कहा- टूरिज्म् से सबको फायदा होता है
पीएम ने कहा, हम जानते हैं जब टूरिज्म् का विकास होता है तो हर कोई कुछ न कुछ कमाता है। सबको फायदा होता है। मुझे खुशी है उत्तराखंड विंटर टूरिज्म विेंटर स्पोर्ट्स के लिए डेस्टिरनेशन बनता जा रहा है।
उत्तराखंड की प्रगति के लिए बारहमासी कनेक्टिविटी जरूरी है। 2023 के बाद बहुत बड़ी संख्या में सर्दियो में लोग यात्रा के लिए जाते थे। 2025 में करीब 40 हजार लोगों ने यहां यात्रा की। शीतकालीन चारधाम यात्रा में करीब 80 हजार लोग आए थे 2025 में यह आंकड़ा डेढ़ लाख पार कर गया है।
आज होने वाले हर निर्माण को प्रगति प्रकृति की त्रिवेणी के आधार पर किया जा रहा है। इसलिए इस एक्सप्रेस वे पर करीब 12 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनया गया है।
मैं आज आप से आग्रह करना चाहता हूं देव भूमि की पवित्र धरोहर को साफ सुथरा रखना हमारा कर्तव्य है। इन इलाकों में प्लास्टिक बोतल, कचरे का ढेर इनसे बचाना बहुत जरूरी है। हमारा कर्तव्य है कि हम इन जगहों को स्वच्छ और सुंदर रखें। अगले साल कुंभ होना, हमें इन्हें सुंदर और स्वच्छ रखने में कसर नहीं छोडऩी है।
नंदा देवी राजजात यात्रा भी होनी है। मैं देश भर की बेटियों को यह संदेश देना चाहता हूं कि भारत निर्माण में आपकी बहुत बड़ी भूमिका है। आपकी भागीदारी डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता है। आप देख रही है कि दुनिया में कितना बड़ा संकट आया है, लेकिन हमारा प्रयास है कि आपको कम से कम परेशानी हो।
हंगामा फेस्ट में पुलिस की कार्यवाही, डीजे जप्त आयोजकों पर भी एफआईआर
नर्मदा का प्रवाह रोककर नदी में बना दी सड़क, दहल उठा नर्मदा भक्तों का दिल…खुलेआम नदी में प्रदूषण
Author: Jai Lok









