Download Our App

Home » दुनिया » गुना के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के तीखे बोल कलेक्टर से कहा- सांसद बाद में बनना पहले यहाँ कुछ करके दिखाओ

गुना के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के तीखे बोल कलेक्टर से कहा- सांसद बाद में बनना पहले यहाँ कुछ करके दिखाओ

गुना। गुना से भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य ने मंगलवार को आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में कलेक्टर को सुनाते हुए कहा कि सांसद बाद में बनना, पहले यहां कुछ करके दिखाओ। दरअसल विधायक और कलेक्टर के बीच पुरानी अदावत है। पहले भी कई बार उनके ऐसे बयान सामने आ चुके हैं।
मंगलवार को विधायक ने कहा कि एक संत ने लिखा है कि ‘रहिमन पानी राखिये, बिन पानी सब सून। अपने जिलाधीश इस समय जो काम कर रहे हैं, करवा रहे हैं, वे सम्मान के पात्र हैं। वे गुनिया नदी की बहुत जोर से सफाई करा रहे हैं। गुनिया नदी और अतिक्रमण विरोधी पहली मीटिंग में हमने साहब से निवेदन किया था कि यह नदी सिंगवासा से निकलकर चिल्का तक जाती है। बीच में अवरोध न आ जाए, उसको पूरा करा लेना, चाहे कुछ हो जाए। आपके पास बहुत फोन आएंगे दिल्ली, गुना और भोपाल से। यह आपकी क्षमता है जिसे उजागर करो, आप कुशल प्रशासक हैं।
भीम आर्मी जैसे संगठनों पर उठाए सवाल
विधायक ने भीम आर्मी जैसे संगठनों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तुम इतने ही बड़े शूरवीर हो, तो जाओ अग्निवीर में भर्ती हो जाओ। यह अलग आर्मी बनाकर क्या गृहयुद्ध जैसी स्थिति पैदा करना चाहते हो?
पहले भी कलेक्टर के प्रति तीखे रहे हैं शाक्य
जिला प्रशासन के विक्रमोत्सव कार्यक्रम में विधायक पन्नालाल शाक्य ने कहा था कि आप जैसे नाकारा अफसर आते और जाते रहेंगे। एक नवंबर 2025 को जिला पंचायत सभागार में शाक्य ने मंच से कहा कि ‘कलेक्टर साहब आप राजनेताओं से क्यों डरते हो, इनके दबाव में क्यों रहते हो। हम क्या किसी कलेक्टर के बाद चपरासी बन जाएंगे।’ आठ मार्च को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की उपस्थिति में शाक्य ने कहा कि सिलेक्टेड लोग इलेक्टेड लोगों पर हावी हैं। यहां हम मंदिर में खड़े हैं, प्रसाद तक नहीं मिल रहा।

 

तहसीलदार, सीएसपी, 4 थानों का बल और 11 पटवारी की मौजूदगी में हुआ सीमांकन

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » गुना के भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य के तीखे बोल कलेक्टर से कहा- सांसद बाद में बनना पहले यहाँ कुछ करके दिखाओ