Download Our App

Home » News » पार्षद की टिकिट नहीं देने का द्वेश झेल रहे जीएस ठाकुर पर हो रहे चारित्रिक हमले

पार्षद की टिकिट नहीं देने का द्वेश झेल रहे जीएस ठाकुर पर हो रहे चारित्रिक हमले

पुलिस अधीक्षक से की निष्पक्ष जाँच की माँग, कहा जो किया वकालत के पेशे की मर्यादा में रहकर किया

जबलपुर (जय लोक)। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष रह चुके वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस ठाकुर को पिछले चुनाव में पार्षद टिकिट वितरण के समय पार्टी के प्रति ईमानदारी से निर्णय करने के कारण एक आपराधिक प्रवृक्ति के व्यक्ति के द्वारा लगातार किए जा रहे चारित्रिक हमलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इन हमलों से बिना विचलित हुए जीएस ठाकुर इसका सामना कर रहे हैं और उन्होंने पूरी स्थिति को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचकर सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया और बताया कि उन्होंने अपने मुवक्किल और सामने वाले पक्ष से जो भी वार्ता की वे अधिवक्ता के पेशे की गरिमा और उसकी मर्यादा में रहकर की है। आरोप लगाने वाली महिला उस आपराधिक व्यक्ति के प्रभाव में है और उसके कहने पर ही जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए हैं इस बात के प्रमाण जीएस ठाकुर के पास उपलब्ध हैं।

घमापुर थाना अंतर्गत बालात्कार का एक मामला राजनैतिक रूप लेता जा रहा है। जिसमें पहले तो पीडि़ता ने पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता जीएस ठाकुर पर आरोपी के साथ मिलकर उसे धमकाने का आरोप लगाया। इन आरोपों के बाद अब जीएस ठाकुर ने अपना पक्ष मजबूती से रखा है। विगत दिवस एसपी कार्यालय पहुँचे जीएस ठाकुर ने कहा कि यह राजनैतिक षडयंत्र है। जीएस ठाकुर ने अपने बयान में कहा कि पीडि़त महिला ने क्षेत्र के एक शातिर बदमाश साईं पिल्ले के कहने पर ही उन पर झूठा आरोप लगया है। जिसका उनके पास प्रमाण भी है। उन्होंने एसपी को सौंपी अपनी शिकायत में मामले की निष्पक्ष जाँच की माँग की है।

जीएस ठाकुर ने कहा कि घमापुर में ललित… नामक व्यक्ति पर बलात्कार का आरोप लगा। वहीं पीडि़ता ने उन पर आरोपी का साथ देने का आरोप लगाते हुए जान से मारने की धमकी देने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। इन आरोपों को झूठा बताते हुए जीएस ठाकुर ने एसपी से शिकायत कर अपना पक्ष रखा और बताया कि पीडि़त महिला ने यह झूठा आरोप एक बदमाश साईं पिल्ले के कहने पर लगाया है। अधिवक्ता श्री ठाकुर ने कहा कि साईं पिल्ले नामक बदमाश जिस पर हत्या, लूट, बलात्कार सहित कई मामले दर्ज हैं। वह उनसे पुरानी रंजिश रखता आ रहा हैै। श्री ठाकुर ने कहा कि साईं पिल्ले जो नगर निगम चुनाव में अपनी पत्नी के लिए टिकिट माँग रहा था लेकिन उसके आपराधिक रिकार्ड को देखते हुए और लगातार लोगों की आपत्तियों के कारण उसकी पत्नी को पार्टी ने टिकिट नहीं दी। पार्टी के हित में सही निर्णय लेना और सही जानकारी अगे्रसित करना मेरी जिम्मेदारी थी जो मैने किया। टिकिट ना मिलने पर साईं पिल्ले मुझसे द्वेष रखता है। तबसे से लेकर वह किसी भी मामले में मेरे खिलाफ  झूठी शिकायतें दर्ज करवा रहा है। इसका प्रमाण भी मेरे पास है जिसमें पीडि़त महिला से साईं पिल्ले पर यह सब करवाने का कहा है।
श्री ठाकुर ने कहा कि महिला मेरे कार्यालय में आई थी और उसके सवालों और उसकी माँग से संंबंधित बातों पर मैने उसे कानूनी सलाह दी। ना कि उसे प्रकरण वापस लेने के लिए धमकाया। यह सब पुरानी रंजिश और राजनैतिक दुश्मनी के कारण मेरे खिलाफ  झूठा आरोप लगाए गए हैं।

तहसीलदार, सीएसपी, 4 थानों का बल और 11 पटवारी की मौजूदगी में हुआ सीमांकन

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » पार्षद की टिकिट नहीं देने का द्वेश झेल रहे जीएस ठाकुर पर हो रहे चारित्रिक हमले