Download Our App

Home » भारत » बजट बैठक में विकास कार्यों पर हंगामा

बजट बैठक में विकास कार्यों पर हंगामा

विपक्ष ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन पर उठाए सवाल

जबलपुर (जयलोक)। नगर निगम की बजट बैठक आज हंगामेदार रही। जिसमें सत्ता पक्ष और विपक्ष में नोंकझोंक देखने को मिली। बैठक की शुरूआत महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के भाषण से शुरू हुई। जिसमें महापौर ने शायरी के जरिए शहर विकास के कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही महापौर ने यह भी कहा कि सदन में बैठे सभी लोग उनके लिए समान हैं और वे किसी के साथ भेदभाव नहीं करते।

महापौर श्री अन्नू ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष के वार्ड में भी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोड़ों के कार्य हो रहे हैं। इसके बाद भी विपक्ष कार्यवाही में बाधा डाल रहा है।
बैठक के दौरान महापौर ने शहर के विकास को लेकर कई घोषणाएं कीं, इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि शहर में स्थापित किसी भी मूर्ति को नहीं हटाया जाएगा। शहर के 12 चौराहों का कायाकल्प कर उन्हें नया स्वरूप दिया जाएगा। माँ नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में भी महापौर ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर में जल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

हालांकि विपक्ष के पार्षदों ने डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था में नाराजगी जाहिर करते हुए खामियां गिनाईं। कांगे्रस पार्षदों का कहना है कि डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावी नहीं हैं। कई क्षेत्रों में गंदगी बनी हुई है। ठीक तरह से सफाई नहीं हो रही। इसके साथ ही शहर में लगने वाले जाम और यातायात व्यवस्था पर भी कांगे्रस पार्षदों ने सवाल उठाए।

नर्मदा का प्रवाह रोककर नदी में बना दी सड़क, दहल उठा नर्मदा भक्तों का दिल…खुलेआम नदी में प्रदूषण

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » बजट बैठक में विकास कार्यों पर हंगामा