Download Our App

Home » अपराध » अपराधियों के हाथों में पहुँचने से पहले ही पकड़े गए 50 चाकू

अपराधियों के हाथों में पहुँचने से पहले ही पकड़े गए 50 चाकू

क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस की कार्यवाही, साथियों की हो रही तलाश

जबलपुर (जयलोक)। माढ़ोताल पुलिस और क्राईम ब्रांच की टीम ने बीती रात कार्रवाही करते हुए चायनीज चाकू की बड़ी खेप को पकड़ा है। जिसमें एक तस्कर के पास से 50 चायना चाकू बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए चाकू शहर के बाहर से लाए गए हैं। जो शहर के बदमाशों को सप्लाई किए जाने थे। इसकी पूरी तैयारी भी कर ली गई थी लेकिन क्राइम ब्रांच टीम को इसकी भनक लगते ही तस्कर के मंसूबों को फेल कर दिया। अब पुलिस आरोपी से चाकू तस्करी और अन्य हथियार तस्करी के मामले में पूछताछ कर रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाही देर रात मदर टेरेसा नगर में की गई है। जिसमें क्राईम ब्रांच टीम को सूचना मिली थी कि पारस जैन नामक युवक चाकू की खेप लेकर शहर आया है और यह चाकू बदमाशों को सप्लाई किया जाना है। सूचना मिलते ही क्राईम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस एक्टिव हुई और दबिश देते हुए पारस नामक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 50 चायनीज चाकू बरामद किए गए हैं।

शहर के कई क्षेत्रों में होना था सप्लाई
पुलिस को पूछताछ में आरोपी से पता चला है कि वह हथियार तस्करी से कई दिनों से जुड़ा हुआ है और उसने अब तक कई बदमाशों को चाकू उपलब्ध कराएं हैं। आरोपी ने यह भी बताया कि 50 चायना चाकू वह शहर के कई क्षेत्रों में सप्लाई करने वाला था। लेकिन उसके पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

अब चैन का पता लगा रही पुलिस
इस मामले में पुलिस अब आरोपी से चायना चाकू की सप्लाई करने वाली पूरी चैन का पता लगा रही है। किस जगह से ये चायना चाकू लाए गए और किसके इशारे पर इतनी बड़ी संख्या में चायना चाकू मंगाए गए हैं इसकी जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस का मानना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद चायना चाकू की तस्करी करने वाले बहुत से बदमाशों के नाम सामने आएंगे।

प्रतिबंध के बाद भी कैसे मिले चायना चाकू
पुलिस अब यह भी जानने का प्रयास कर रही है कि चायना चाकू के प्रतिबंध के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में ये हथियार उसके पास कैसे मिले। वहीं इन हथियारों की माँग किन किन बदमाशों ने की है इसकी भी सूची तैयार की जा रही है।

स्कूलों के खराब परिणामों के दोषी शिक्षकों-अधिकारियों को मिला दंड, कलेक्टर ने कई को किया निलंबित

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के दावेदारों का भोपाल में डेरा किसकी चलेगी यह बड़ा सवाल ?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » अपराधियों के हाथों में पहुँचने से पहले ही पकड़े गए 50 चाकू
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket