
जबलपुर (जयलोक)। जिले में वर्तमान समय में तेज धूप और लू जैसी गर्म हवाओं के कारण अच्छे खासे स्वस्थ बड़े लोगों तक की हालत खराब हो रही है। ऐसी स्थिति में जिले में लगने वाले स्कूल में दोपहर 2 से 2:30 कक्षाएं लग रहीं हैं।

भरी दोपहर में स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चों को 38 से 40 डिग्री के आग उगलते तापमान के बीच घर लौटने की मजबूरी बन रही है।

यहां तक की इस वक्त लू जैसी गर्म हवाएं बच्चों को बीमार कर रही हैं। डिहाईड्रेशन से पीडि़त कई बच्चे डॉक्टर के पास पहुँच रहे हैं। उल्टी दस्त की शिकायतें भी लगातार बढ़ रही है।

आज शुक्रवार के दिन भी सुबह 11:30 मौसम विभाग ने 38.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। पश्चिम हवाएं 3 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है। कल अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस था।
इस बार गर्मी पढ़ रही है और अप्रैल के माह में ही की तपन विगत वर्ष की अपेक्षा बढ़ गई है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से यह अपील की है कि शहर में लगने वाले स्कूलों को दोपहर 12 तक लगाया जाए। ताकि बच्चे तेज धूप से बचते हुए समय पर सुरक्षित घर पहुंचे।
स्कूलों के खराब परिणामों के दोषी शिक्षकों-अधिकारियों को मिला दंड, कलेक्टर ने कई को किया निलंबित
युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के दावेदारों का भोपाल में डेरा किसकी चलेगी यह बड़ा सवाल ?
Author: Jai Lok







