Download Our App

Home » कानून » किसानों को सस्ती बिजली देना हमारी प्राथमिकता

किसानों को सस्ती बिजली देना हमारी प्राथमिकता

किसानों को जोडऩे संभाग-जिला स्तर पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल (जयलोक)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों को निर्बाध रूप से सस्ती बिजली सुलभ कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इस काम के लिए सरकार किसानों को हर जरूरी मदद देने को तैयार है। किसानों को सस्ती बिजली मिलेगी, तो वे अपना उत्पादन भी बढ़ा सकेंगे और प्रदेश की प्रगति में भी योगदान दे सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को उनकी जरूरत के अनुरूप ऊर्जा प्राप्ति के लिए उन्हें स्वयं ऊर्जा उत्पादक बनाया जाए। इसके लिए किसानों को हरित ऊर्जा उत्पादन से जोड़ा जाए। ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाकर ही हम किसानों का जीवन स्तर बेहतर बना सकते हैं। डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के किसानों को सोलर पम्प का उपयोग करने के लिए हर तरीके से प्रोत्साहित किया जाए।

किसानों को जो इससे जुडऩा चाहते हैं, विभाग उनका हर संभव सहयोग और मार्गदर्शन भी करे। मुख्यमंत्री को मंत्रालय में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग की प्रचलित योजनाओं की अद्यतन प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि राज्य के हित में किसानों और नागरिकों सभी को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लक्ष्य के लिए समर्पित और फोकस्ड होकर आगे बढ़ें।

अब तक 2.50 लाख पम्प लगाये गये

श्रीवास्तव ने बताया कि सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना (कुसुम सी) के तहत विभाग ने लगभग 10 लाख किसानों को सौर ऊर्जीकरण से जुडऩे के लिए 493 सब स्टेशनों के जरिए किसानों को दिन के समय भी बिजली उपलब्ध कराने का बड़ा लक्ष्य रखा है। अब तक 2.50 लाख पम्प इंस्टॉल किए गए हैं।

विभाग का लक्ष्य किसानों को ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से समर्थ बनाना भी है।
छात्रावासों और आश्रमों में सफाई, सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों और आश्रमों में अध्ययनशीलता और देशभक्ति के सकारात्मक वातावरण को प्रोत्साहित किया जाए।

छात्रावासों और आश्रमों के प्रबंधन में जन अभियान परिषद और गायत्री परिवार जैसी संस्थाओं से भी सहयोग लिया जाए। मुख्यमंत्री ने बुधवार को जनजातीय कार्य विभाग की बैठक में यह निर्देश दिए।

स्कूलों के खराब परिणामों के दोषी शिक्षकों-अधिकारियों को मिला दंड, कलेक्टर ने कई को किया निलंबित

युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष के दावेदारों का भोपाल में डेरा किसकी चलेगी यह बड़ा सवाल ?

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » किसानों को सस्ती बिजली देना हमारी प्राथमिकता
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket