Download Our App

Home » जीवन शैली » जबलपुर में भी सीएनजी,पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी नरसिंहपुर प्रशासन ने पेट्रोलियम कंपनी को भेजा पत्र

जबलपुर में भी सीएनजी,पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी नरसिंहपुर प्रशासन ने पेट्रोलियम कंपनी को भेजा पत्र

जबलपुर/नरसिंहपुर (जय लोक)। अमेरिका इजरायल-ईरान के बीच चले युद्ध के बाद बिगड़े हालात अभी तक सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। भारत में पेट्रोलियम पदार्थ की सप्लाई पर इसका सीधा असर पड़ा है। घरेलू गैस सिलेंडर से लेकर पेट्रोल पंप में डीजल पेट्रोल की किल्लत लगातार बनी हुई है।

स्थितियां विपरीत होने पर जबलपुर संभाग के नरसिंहपुर जिला कलेक्टर  ने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड भोपाल के अधिकारियों को पत्र लिखकर पेट्रोल पंपों में डीजल पेट्रोल की उपलब्धता के संबंध में जानकारी भी मांगी है

और उन्हें ग्राहकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिले में पेट्रोल पंप में पर्याप्त ईंधन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है।जबलपुर के पेट्रोल पंप में भी इसी प्रकार की स्थिति पिछले कुछ दिनों से नजर आ रही है। सैकड़ों की संख्या में पेट्रोल पंप जरूर मौजूद हैं लेकिन हिंदुस्तान पैट्रोलियम लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के संचालित पेट्रोल पंप में नियमित रूप से पेट्रोल डीजल की सप्लाई नहीं होने के कारण आए दिन किसी न किसी पेट्रोल पंप पर ईंधन नहीं होने का बोर्ड टंगा दिख जाता है।

सीएनजी और एलपीजी गैस भरवाने लगी वाहनों और ऑटो चालकों की लाइन

जबलपुर (जय लोक) शहर में एलपीजी और सीएनजी से चलने वाले चार पहिया वाहन और तीन पहिया ऑटो चालकों को गैस भरवाने के लिए लंबी कतारें लगाना पड़ रही हैं। गैस के अभाव कई ऑटो चालकों के ऑटो चलना भी बंद हो गए हैं। बच्चों को स्कूल ले जाने वाले बहुत सारे ऑटो भी गैस न भरने की वजह से चलना बंद हो गए हैं।

बहुत से बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। विजयनगर क्षेत्र में दो ऐसे पंप हैं जहां एलपीजी और सीएनजी की गैस वाहनों में भरी जाती है। एलजी की गैस जहां ऑटो वाले भरवाते हैं वहीं सीएनजी की गैस कार चालक भरवाते हैं। आज सुबह इन दोनों ही पंपों पर गैस भरवाने के लिए ऑटो चालकों और वाहन चालकों की लंबी लाइन लगी है।

एकता चौक से लेकर बासु डेरी तक के मार्ग पर बड़ी संख्या में गैस भरवाने के लिए वाहन लाइन लगाए खड़े हैं। जबकि प्रशासन द्वारा यह दावा किया जा रहा है कि सीएनजी और एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है।

मुख्यमंत्री कह रहे हैं महापुरुषों के नाम पर स्वागत द्वार बनना चाहिए….बनवाने वाले अधिकारी को सस्पेंड कर दूँगा-अपर मुख्य सचिव

बड़ा खुलासा : रायपुर की संपत्ति पर छिंदवाड़ा से रची गई क्लेरेन्स की हत्या की साजिश !,   1 हफ्ते पहले वीडियो कॉल पर मिली थी गोली मार देने की धमकी

कांग्रेस नेता के घर में घुसकर गोलीबारी, एक बेटे की मौत दूसरे की हालत गंभीर, इलाके में दहशत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » जबलपुर में भी सीएनजी,पेट्रोल-डीजल की किल्लत बढ़ी नरसिंहपुर प्रशासन ने पेट्रोलियम कंपनी को भेजा पत्र
best news portal development company in india

Top Headlines

प्रस्ताव वापस : नियम नहीं माने तो सफाई ठेकेदार पर लगेगी पेनाल्टी,महापौर ने मानी पार्षदों की माँग

जबलपुर (जय लोक)। आज नगर निगम में साधारण सभा की बैठक के दौरान प्रस्ताव क्रमांक 18. जिसमें इस बात को

Live Cricket