
जबलपुर (जय लोक)। कल राँझी में हुए सनसनीखेज हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद के कारण ही 32 साल के क्लेरेंस उर्फ राजा की चलती मोटरसाईकिल में सर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जयलोक ने कल शाम ही पूरे हत्याकाण्ड के पीछे की कहानी साजिश को उजागर किया था।

जिसमें सामने आये बिन्दुओं को पुलिस जाँच में शामिल किया गया है। 16 अप्रैल को क्लेरेंस अपने साथी और वकीलों के साथ छिंदवाड़ा पुलिस के बुलावे पर बयान दर्ज कराने छिंदवाड़ा गया था यहाँ से वापस आते समय उसे व्हाट्सअप कॉल पर छिंदवाड़ा के भानु उर्फ चंद्रभान मालवीय, और रोहित विश्वकर्मा ने बाबा और उसके लडक़े प्रिंस से गोली मरवा देने की धमकी दी थी। यह दोनों पिता-पुत्र इस हत्याकाण्ड प्रमुख संदेही हैं और वर्तमान में फरार हैं।

शूटरों को पकडऩा पुलिस की प्राथमिकता – इस सनसनीखेज हत्याकाण्ड में पुलिस की पहली प्राथमिकता शूटरों को पकडऩे की है। थाना प्रभारी उमेश गोलानी ने कहा कि हमलावरों को चिन्हित कर लिया गया है। चार से पाँच टीमें आरोपियों को पकडऩे में लगी हुई हैं। 50 से अधिक सीसीटीव्ही कैमरों की जाँच की जा चुकी है। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली है कि जल्द ही हमलावर पुलिस गिरफ्त में होंगे।

Author: Jai Lok






