Download Our App

Home » News » 4 करोड़ का जुर्माना लगा और राजनैतिक द्वेष में बदनाम किया जा रहा, सैनी के कहा आरोप झूठे, कलेक्टर के समक्ष की गई झूठी शिकायत

4 करोड़ का जुर्माना लगा और राजनैतिक द्वेष में बदनाम किया जा रहा, सैनी के कहा आरोप झूठे, कलेक्टर के समक्ष की गई झूठी शिकायत

जबलपुर (जय लोक)। शोभापुर पहाड़ी को लेकर और यहाँ के दो परिवार अधिवक्ता आर के सैनी और मालगुजार के नाम से जाने जाना वाले सिंह परिवार के बीच की खींचतान जोर पकड़ चुकी है। अधिवक्ता शोभना सिंह के द्वारा विगत दिवस एक प्रेसवार्ता कर आरके सिंह सैनी और उनके परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे । इन आरोपों के जवाब में अधिवक्ता आर के सैनी ने भी विज्ञप्ति जारी कर अपना पक्ष सार्वजनिक किया है। आर के सैनी ने कहा कि वो शोभापुर के निवासी हैं। पिछले कुछ सालों से शोभापुर पहाड़ी पर अवैध तरीके से उत्खनन कर पहाड़ी को तहस-नहस किया जा रहा था। इस मामले की शिकायत उनके द्वारा कलेक्टर को की गई थी। इस पर कलेक्टर न्यायालय द्वारा कालोनाईजर और भूस्वामियों पर 4 करोड़ 8 लाख का जुर्माना किया गया जिसका बदला लेने के लिए मेरे और मेरे परिजनों पर सरासर झूठ आरोप लगाए जा रहे हैं।

जुर्माना बढक़र 4 करोड़ 8 लाख हो गया- कॉलोनाइजर अभिलाष तिवारी व अन्य के द्वारा शोभापुर पहाड़ी पर 2.58 हेक्टेयर क्षेत्र के अधिकांश हिस्से में अवैध उत्खनन कर निकाली गई मुरुम व पत्थर का स्वयं की कॉलोनी बनाने में उपयोग किया गया। कलेक्टर न्यायालय द्वारा इनके विरुद्ध प्रस्तावित जुर्माना 2 करोड़ 4 लाख को दोगुना कर राशि 4 करोड़ 8 लाख रुपए का जुर्माना लगा दिया गया।

रक्षा मंत्रालय की भूमि दबाने का आरोप

शिकायत में इस बात का भी आरोप है कि अवैध तरीके से प्लॉटिंग करने वालों ने रक्षा मंत्रालय की व्हीकल फैक्ट्री जबलपुर की जमीन पर भी अवैध तरीके से कब्जा किया है। इसे लेकर रांझी तहसीलदार ने कालोनी निर्माण पर रोक लगाई है और जमीन के दस्तावेज प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। आर के सैनी ने अपनी विज्ञप्ति में उल्लेखित किया है कि शोभापुर पहाड़ी पर कालोनी का निर्माण करने वाले पर रांझी थाने में चोरी का प्रकरण भी दर्ज है। वहीं महेश सिंह पर 4 लाख 85 हजार खनिज विभाग द्वारा, कलेक्टर द्वारा 50 लाख का, नरेन्द्रसिंह , महेश सिंह , शोभना सिंह, रमेश सिंह पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई की गई है।

स्टेट बार के चुनाव में मेरी छवि को नुकसान करने की कोशिश

एडवोकेट आर के सैनी ने कहा की जनसुनवाई में मेरे और मेरे परिजनों पर अवैध कब्जे और खनन की जो शिकायत की गई है वह पूरी तरह मनगढ़ंत और झूठी है। चूंकि इन दिनों स्टेट बार काउंसिल के चुनाव संचालित हो रहे हैं और मैं उसमें उम्मीदवार हूं, मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए उपरोक्त शिकायत की गई है। मैं स्वयं प्रशासन से अनुरोध कर रहा हूं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करा ली जाए।

 

नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 4 करोड़ का जुर्माना लगा और राजनैतिक द्वेष में बदनाम किया जा रहा, सैनी के कहा आरोप झूठे, कलेक्टर के समक्ष की गई झूठी शिकायत
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket