Download Our App

Home » News » 28 दिन में 49 लाख78 हजार 509 पाठकों ने पढ़ी जय लोक की खबरें रिकॉर्ड रीच के नए आयाम… पाठकों का आभार

28 दिन में 49 लाख78 हजार 509 पाठकों ने पढ़ी जय लोक की खबरें रिकॉर्ड रीच के नए आयाम… पाठकों का आभार

फेसबुक प्रोफेशनल डेक्स बोर्ड ने बताएं आंकड़े,गूगल एनालिटिक की रिपोर्ट-10 से अधिक देशों में पढ़ी जा रही जय लोक की खबरें

जबलपुर (जय लोक)। सर्वप्रथम दैनिक जय लोक अपने पाठकों, शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करतें हुए गर्व के साथ फेस बुक के टूल प्रोफेशनल डेक्स बोर्ड के आंकड़े आपके साथ साझा कर रहा है। ये आंकड़े विगत 29 मार्च से लेकर कल 25 अप्रैल तक की समय सीमा में दर्ज किए गए हैं। इसके अनुसार जय लोक के फेसबुक पेज पर जारी होने वाले समाचार वीडियो को देखने वाले पाठकों की संख्या 49 लाख 78 हजार 509 दर्ज हुई है।

इसके साथ ही 2,12,764 लोगों ने प्रकाशित खबरों को साझा किया है या उस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दैनिक जय लोक की रिपोर्टिंग, हमारी बेब खबरों के प्रति पाठकों ने अपना विश्वास व्यक्त किया है। यह आंकड़े फेसबुक के द्वारा प्रतिमाह बताए जाते हैं। हम बड़े हर्ष के साथ खुशखबरी बता रहे हैं कि पाठकों के प्रेम और विश्वास से दैनिक जय लोक अपनी प्रकाशन यात्रा के साथ ही सोशल मीडिया पर रिकॉर्ड रीच के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

इसके अलावा दैनिक जयलोक की ऑफिशल वेबसाइट द्भड्डद्बद्यशद्म.ष्शद्व के गूगल एनालिटिक आंकड़े बताते हैं कि वेबसाइट पर दैनिक जय लोक अखबार और उसकी खबरों को केवल भारत में नहीं बल्कि 10 से अधिक अन्य देशों में भी जय लोक की खबरों को पढ़ा जा रहा है। आईपी एड्रेस सर्च से होने वाले यह गूगल एनालिटिक के आंकड़े सर्व मान्य होते हैं। हर वेबसाइट की पहुंच और उसकी रीच के बारे में गूगल एनालिटिक्स की रिपोर्ट मान्य होती है। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत के अलावा चीन, यूनाइटेड स्टेट, सिंगापुर, आयरलैंड, स्वीडन, नीदरलैंड, यूनाइटेड अरब एमिरेट्स, वियतनाम, ब्राजील सहित अन्य देशों में जय लोक की खबरों को पढ़ा जा रहा है। जिनकी संख्या गूगल एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर में दर्ज होकर अपडेट होती है।

मध्य प्रदेश में भी जबलपुर के पाठकों के साथ ही दैनिक जय लोक की बेबाक, बेधडक़ विश्वसनीय खबरों को इंदौर भोपाल, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, रीवा, रायपुर, मुंबई, दिल्ली के पाठकों का भी प्रेम और विश्वास प्राप्त हो रहा है।
दैनिक जय लोक परिवार अपने पाठकों का तहे दिल से धन्यवाद और साधुवाद देता है।

 

4 करोड़ का जुर्माना लगा और राजनैतिक द्वेष में बदनाम किया जा रहा, सैनी के कहा आरोप झूठे, कलेक्टर के समक्ष की गई झूठी शिकायत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » 28 दिन में 49 लाख78 हजार 509 पाठकों ने पढ़ी जय लोक की खबरें रिकॉर्ड रीच के नए आयाम… पाठकों का आभार
best news portal development company in india

Top Headlines

के ए मॉल की सालगिरह पर होंगे विविध कार्यक्रम, ग्राहकों के लिए कई प्रकार के ऑफर

जबलपुर (जयलोक)।  हम हमेशा से सोचते थे कि हमारे जबलपुर के लोगों को एक प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए हमेशा बड़े

Live Cricket