Download Our App

Home » News » साथी चौकीदार की गले में चाकू मार हत्या करने वाले की गिरफ्तार

साथी चौकीदार की गले में चाकू मार हत्या करने वाले की गिरफ्तार

जबलपुर (जय लोक)। पनागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत 23 अप्रैल की रात फैक्ट्री में चौकीदारी करने वाले दो युवकों के बीच में शराब के नशे में आपसी कहा सुनी हो गई। इसके बाद गुस्से में आकर एक युवक ने सब्जी काटने वाला चाकू उठा कर दूसरे युवक के गले में मार दिया। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पूरी घटना का खुलासा हुआ इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में थाना प्रभारी पनागर विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि परसों धीरज यादव उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम खिन्नी थाना गोसलपुर ने सूचना दी कि वह जूपिटर वैंगस फैक्ट्री इमलई पनागर में गार्ड की नौकरी करता है।

एक दिन पहले रात्रि करीब 10.00 बजे कंपनी के एडम ब्लाक पहुँचा तो देखा कि सोमनाथ एम्बुलेंस में था जो कि शराब के नशे में था जिसके गले में मामूली चोट का निशान था, वहां पर उपस्थित लोगों ने बताया था कि आदित्य पासवान से किसी बात को लेकर वाद-विवाद झूमाझपटी हुई है। सोमनाथ को मेडीकल कालेज जबलपुर ले गये। जहॉ रात्रि करीबन 11.30 बजे मेडीकल कालेज के डॉक्टर ने सोमनाथ चिटी निवासी जिला मिदनापुर पश्चिम बंगाल को मृत घोषित कर दिया।

गठित टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश करते हुये ग्राम ईमलई में दबिश देते हुये आरोपी आदित्य कुमार पासवान को अभिरक्षा में लिया गया।

 

28 दिन में 49 लाख78 हजार 509 पाठकों ने पढ़ी जय लोक की खबरें रिकॉर्ड रीच के नए आयाम… पाठकों का आभार

 

 

4 करोड़ का जुर्माना लगा और राजनैतिक द्वेष में बदनाम किया जा रहा, सैनी के कहा आरोप झूठे, कलेक्टर के समक्ष की गई झूठी शिकायत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » साथी चौकीदार की गले में चाकू मार हत्या करने वाले की गिरफ्तार

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!