Download Our App

Home » News » के ए मॉल की सालगिरह पर होंगे विविध कार्यक्रम, ग्राहकों के लिए कई प्रकार के ऑफर

के ए मॉल की सालगिरह पर होंगे विविध कार्यक्रम, ग्राहकों के लिए कई प्रकार के ऑफर

जबलपुर (जयलोक)।  हम हमेशा से सोचते थे कि हमारे जबलपुर के लोगों को एक प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए हमेशा बड़े शहरों की तरफ़ ही क्यों देखना पड़े? वो वल्र्ड-क्लास लाइफस्टाइल और वाइब हम यहीं अपने शहर में क्यों नहीं ला सकते? आज एक साल बाद, जब मैं पीछे मुडक़र देखता हूँ, तो लगता है कि हमारी वो सोच सही थी।
हमने जबलपुर को पीवीआर  के साथ उसका पहला असली ब्रांडेड सिनेमा एक्सपीरियंस दिया। हमने पूरे महाकौशल रीजन का सबसे पहला मैक डोनाल्ड  ,10 डाउनिंग स्ट्रीट और ढाबा के साथ हमने शहर की डाइनिंग को एक नया स्तर दिया। 300 से ज़्यादा परिवारों को यहाँ से रोजगार प्राप्त हो रहा है। इस माल के प्रथम वर्ष पूर्ण होने पर अब यहाँ लेमन ट्री प्रीमियर होटल बहुत ही जल्द यहाँ खुलने जा रहा है।
यह कहना है कृष्ण अवतार मॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर यशवर्धन भनोट का जिनके साथ साकेत चाल्र्स वीरेंद्र गुर्जर, आसिफ खान ने पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।पत्रकार वार्ता में बताया गया कि माल की पहली वर्षगांठ अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में 26 तारीख से लेकर 30 तारीख तक लगातार आयोजन किए जाएंगे।
इन आयोजनों में भाग लेने वाले लोगों के लिए लकी ड्रा खोला जाएगा लोग विभिन्न प्रकार के पुरस्कार प्राप्त कर सकेंगे। विभिन्न कार्यक्रमों में चित्रकला प्रतियोगिता, संगीत संध्या,डांसिंग शो के आयोजन होंगे।
पीवीआर की एक टिकट पर एक फ्री- इसके साथ ही पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मॉल में स्थित पीवीआर सिनेमा में 27 से 30 अप्रैल तक एक टिकट खरीदने पर दूसरी टिकट फ्री देने का ऑफर भी ग्राहकों को दिया जाएगा।

https://jailok.com/4-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%b0/
Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » के ए मॉल की सालगिरह पर होंगे विविध कार्यक्रम, ग्राहकों के लिए कई प्रकार के ऑफर
best news portal development company in india

Top Headlines

के ए मॉल की सालगिरह पर होंगे विविध कार्यक्रम, ग्राहकों के लिए कई प्रकार के ऑफर

जबलपुर (जयलोक)।  हम हमेशा से सोचते थे कि हमारे जबलपुर के लोगों को एक प्रीमियम एक्सपीरियंस के लिए हमेशा बड़े

Live Cricket