Download Our App

Home » News » माफी ना माँगने की हठधर्मिता के कारण, आईएएस अधिकारी ने उछाला मंत्री पर आरोपों का कीचड़, महिला अधिकारी से बदतमीजी पर अगर सिख संगत सडक़ पर उतरती तो कौन लेता जवाबदारी…सरकार या अधिकारी ?

माफी ना माँगने की हठधर्मिता के कारण, आईएएस अधिकारी ने उछाला मंत्री पर आरोपों का कीचड़, महिला अधिकारी से बदतमीजी पर अगर सिख संगत सडक़ पर उतरती तो कौन लेता जवाबदारी…सरकार या अधिकारी ?

जबलपुर (जय लोक)। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह द्वारा स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह एवं एक महिला अधिकारी दिलप्रीत भल्ला जो कि प्रशासनिक कार्यकारी अधिकारी के रूप में फरवरी 2025 से जबलपुर स्मार्ट सिटी में पदस्थ हैं के बीच हुए विवाद में हस्तक्षेप किए जाने का मामला अब प्रदेशव्यापी चर्चा में आ चुका है। कल महिला ने मुख्यमंत्री के नाम एक शपथ पूर्वक शिकायत प्रेषित कर जो खुलासे किए हैं उससे यह स्पष्ट हो जाता है कि आईएएस अधिकारी ने महिला अधिकारी से की गई अभद्रता पर माफी ना माँगने की हठधर्मिता की पराकाष्ठा करते हुए मंत्री पर आरोपों का कीचड़ उछाल दिया है। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर अधिकारियों के बीच बढ़ते विवाद में सिख संगत की नाराजगी शामिल होने के बाद अगर नगर के प्रभावी जनप्रतिनिधि मामले को सुलझाने हस्तक्षेप नहीं करते और सिख संगत की संयुक्त नाराजगी सडक़ों पर उतरती तो इसकी जवाबदारी सरकार लेती या फिर आईएएस अधिकारी लेते।

महिला ने शपथ पूर्वक शिकायत में इस बात का उल्लेख किया है कि आईएएस अधिकारी अरविंद शाह ने उन्हें अपने चेम्बर में बुलाकर अभद्रता की और अमर्यादित शब्द कहे।
जिसके बाद महिला ने अपने परिजनों और सिख समाज के वरिष्ठजनों को पूरी घटना से अवगत कराया। सूत्रों के अनुसार इस प्रकरण को लेकर सिख संगत की बैठक भी गुरूद्वारे में आयोजित हुई जिसके बाद अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोलने की रणनीति पर विचार विमर्श हुआ साथ ही सरकार को भी ज्ञापन सौंपने की चर्चाएं हुईं। सिख संगत के वरिष्ठ लोगों ने महिला अधिकारी के पिता के साथ पूरा मामला मंत्री राकेश सिंह के समक्ष रखा। मंत्री राकेश सिंह ने अधिकारियों के बीच इस विवाद को सुलझाने और सिख समाज में बढ़ती नाराजगी को देखते हुए अधिकारियों को अपने बंगले बुलवाया और दुव्र्यवहार के प्रति फटकार लगाते हुए समझाईश दी।

दूसरी ओर माफी माँगने के बजाय अपनी हठधर्मिता में अड़े स्मार्ट सिटी के सीईओ शाह के साथ आईएएस एसोसिएशन साथ आ गया है। एसोसिएशन ने इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव से संपर्क भी किया है। वहीं सीईओ ने मुख्य सचिव को अपनी लिखित शिकायत भी सौंप दी है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने आईएएस अधिकारी शाह को प्रताडि़त महिला से माफी माँगने को कहा तो यह अधिकारी ऐसा करने तैयार नहीं हुए। मंत्री राकेश सिंह ने इस मामले को शांत नहीं कराया होता तो सिख संगत सडक़ों पर उतर आती और विषम स्थिति बन सकती थी।

इस घटना के संबंध में बतलाया जा रहा है कि स्मार्ट सिटी की महिला अधिकारी की कार्य पर उपस्थिति को लेकर तथा उसके वेतन का भुगतान ना करने के मामले में स्मार्ट सिटी के सीईओ अरविंद शाह की हठधर्मिता के कारण विवाद बढ़ गया। यदि इस आईएएस अधिकारी ने महिला अधिकारी के वेतन भुगतान का मामला समझदारी से खुद ही सुलझाया होता तो विवाद नहीं बढ़ता। लेकिन इस अधिकारी ने महिला अधिकारी को 22 अपे्रल को अपने चेम्बर में बुलाकर अपमानजक व्यवहार किया और उस पर चारित्रिक टिप्पणियाँ की वहीं महिला अधिकारी को यह चुनौती भी दी कि वे किसी से नहीं डरते।

 

 

आखिर प्रशासन ने लगाई नर्मदा का दोहन कर रही कंपनी के कार्य पर रोक, नदी में पड़े करोड़ों के लोहे को निकालने के लिए गोमती ट्रेडिंग कंपनी महीनों से प्रदूषित कर रही माँ नर्मदा को

 

150 साल बाद कान्हा में लौटा जंगली भैंसा, मुख्यमंत्री ने 4 भैंसों को किया रिलीज, मजबूत होगा ईको-सिस्टम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » माफी ना माँगने की हठधर्मिता के कारण, आईएएस अधिकारी ने उछाला मंत्री पर आरोपों का कीचड़, महिला अधिकारी से बदतमीजी पर अगर सिख संगत सडक़ पर उतरती तो कौन लेता जवाबदारी…सरकार या अधिकारी ?

Top Headlines

Live Cricket