Download Our App

Home » Uncategorized » क्रूज़ हादसे के बाद विदेश दौरा रद्द कर वापस जबलपुर लौट रहे सांसद विवेक तन्खा

क्रूज़ हादसे के बाद विदेश दौरा रद्द कर वापस जबलपुर लौट रहे सांसद विवेक तन्खा

जबलपुर (जय लोक)। बरगी डैम की भयानक त्रासदी को देखते हुए राज्यसभा सांसद श्री विवेक कृष्ण तन्खा ने अपना विदेश दौरा रद्द कर दिया है। वे  कल सुबह जबलपुर पहुंच कर घटना में जान गवाने वाले परिवारों से  मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करेंगे और उनके दुख में साथ खड़े रहकर उनका दुख  बाटेंगे है, साथ ही साथ वे हॉस्पिटल जाकर भी भर्ती लोगों से मिलेंगे और परिवारों को इस असीम दुख को सहने में उनका होंसला बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा वे सभी के साथ इस  दुख में खड़े हैं और परिवारों को अवश्य ही न्याय मिले इसका भी प्रयास करेंगे। हादसे के जिम्मेदारों पर उचित कार्यवाही हो इस हेतु भी वे प्रसाशन से बात करेंगे कि ऐसे दुखद हादसे फिर न हो इस पर भी वे प्रसाशन से चर्चा करेंगे।

 

उन्होंने कहा अब वक्त आ गया है कि सरकार ये समझे कि जनता की जान सबसे कीमती है और सरकार को बहुत ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि ऐसी किसी भी घटना की पुन:वृत्ति न हो। घटना के लिए जिम्मेदारों पर कठोर और जल्द कार्यवाही होना चाहिए।

 

 

 

निगमायुक्त ने रांझी क्षेत्र का किया औचक निरीक्षण व्यवस्थाएँ दुरुस्त करने के दिए निर्देश

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » क्रूज़ हादसे के बाद विदेश दौरा रद्द कर वापस जबलपुर लौट रहे सांसद विवेक तन्खा

Top Headlines

‘ऑडिटरों का ऑडिट’ क्या भगवान करेगा?

(जयलोक)।। मध्यप्रदेश शासन की ट्रेजरी में ‘इफमिस यानी इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट इन्फॉर्मशन सिस्टम’ के जरिए 600 करोड़ का घोटाला पकड़ा

Live Cricket

error: Content is protected !!