Download Our App

Home » Uncategorized » शंकराचार्य सदानंद जी अखंडानंद सरस्वती अलंकरण से सम्मानित

शंकराचार्य सदानंद जी अखंडानंद सरस्वती अलंकरण से सम्मानित

जबलपुर (जयलोक)
साकेत धाम ग्वारीघाट में द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज का सम्मान किया गया। इस सम्मान के अवसर पर उन्हें स्वामी अखंडानंद सरस्वती अलंकरण से सम्मानित किया गया। अलंकरण सम्मान लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू तथा पूर्व महाधिवक्ता आरएन सिंह ने प्रदान किया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने शंकराचार्य स्वामी सदानंद जी सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्होंने बताया कि जगदगुरू शंकराचार्य जी के सम्मान समारोह में शामिल होने का अवसर मिलने को अपना सौभाग्य बताया। उन्होंने सम्मान समारोह में मौजूद साकेतधाम के संस्थापक स्वामी गिरीशानंद जी महाराज सहित सभी साधु संतो से भी आशीर्वाद लिया। साकेतधाम ग्वारीघाट में आयोजित समारोह में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज को स्वामी अखंडानंद सरस्वती अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भी मौजूद थे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » शंकराचार्य सदानंद जी अखंडानंद सरस्वती अलंकरण से सम्मानित
error: Content is protected !!