Download Our App

Home » News » सात साल बाद जेडीए अफसरशाही से मुक्त, संदीप जैन को अध्यक्ष की कमान,प्रशांत केसरवानी उपाध्यक्ष नियुक्त

सात साल बाद जेडीए अफसरशाही से मुक्त, संदीप जैन को अध्यक्ष की कमान,प्रशांत केसरवानी उपाध्यक्ष नियुक्त

जबलपुर (जय लोक) जबलपुर विकास प्राधिकरण पिछले सात सालों से अफसरशाही के हवाले रहा है। विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष की कुर्सी को जबलपुर संभाग के आयुक्त संभालते आ रहे हैं। अब जबलपुर विकास प्राधिकरण अफसरशाही से मुक्त होने जा रहा है। विकास प्राधिकरण का नया अध्यक्ष भाजपा के नेता संदीप जैन को बनाया गया है। वहीं प्रशांत केसरवानी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जबलपुर विकास प्राधिकरण में सात वर्ष पूर्व जेडीए के अध्यक्ष डॉ. विनोद मिश्रा आखिरी अध्यक्ष रहे। तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह चौहान ने विनोद मिश्रा को अपने पहले कार्यकाल में जेडीए का अध्यक्ष बनाया था। कांगे्रस की जब सरकार बनी तो कांगे्रस सरकार ने भी जेडीए में किसी को अध्यक्ष नहीं बनाया। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दूसरे कार्यकाल में भी किसी जनप्रतिनिधी को जेडीए का अध्यक्ष नहीं बनाया।

सात साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार जबलपुर विकास प्राधिकरण को नया अध्यक्ष मिल ही गया। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व महामंत्री संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण का नया अध्यक्ष बनाया गया है। संदीप जैन की जेडीए अध्यक्ष के पद पर की गई नियुक्ति अहम मानी जा रही है। इससे शहर के ढांचागत और आवासीय विकास की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है।

संदीप जैन ने अपने राजनीतिक सफर के दौरान पार्टी संगठन में कई अहम जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनकी प्रशासनिक समझ और शहर की समस्याओं पर गहरी पकड़ को देखते हुए शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उन्हें संगठन के भीतर एक अनुभवी और सक्रिय नेता के तौर पर जाना जाता है। संदीप जैन ने अभी तीन वर्ष पूर्व सामाजिक समरसता सेवा संगठन का गठन किया है और इस संगठन के माध्यम से उन्होंने लगातार कई बड़े धार्मिक आयोजन भी किए हैं।

संदीप जैन की नियुक्ति के बाद से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्ण विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
विशेष रूप से आवासीय योजनाओं, अधोसंरचना विकास और शहर के सुव्यवस्थित विस्तार को लेकर नई पहल होने की पूरी उम्मीद है। उनके नेतृत्व में शहर में निर्माण और विकास योजनाओं का एक नया दौर शुरू हो सकता है।

 

हादसे के पहले 10 घंटे में जो हुआ…उसने बचाई कई जानें: रात के अंधेरे में कुछ घंटों में बना रास्ता: घरों से लाये गए पोकलेन, क्रेन के ड्राइवर @ परितोष वर्मा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » News » सात साल बाद जेडीए अफसरशाही से मुक्त, संदीप जैन को अध्यक्ष की कमान,प्रशांत केसरवानी उपाध्यक्ष नियुक्त

Top Headlines

Live Cricket