अब यहाँ होगा विकास, जनता को मिलेगी सुरक्षा
जबलपुर (जय लोक)। पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी के 10 सालों का कुशासन अब खत्म होने की कगार पर है। यहां विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह से ही शुरू हो चुकी है जिसमें पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलने जा रहा है। मतगणना में जो परिणाम सामने आ रहे हंैं उसे देखकर यह प्रतीत हो रहा है कि ममता बैनर्जी के शासन का सफर इस चुनाव में खत्म हो जाएगा। पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम में भारतीय जनता पार्टी आगे निकलते हुए दिखाई दे रही है, जो बहुमत की ओर है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आ रहे परिणामों को देखकर शहर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी खुशी देखी जा रही है। भाजपा नेताओं ने इस जीत को जनता और कार्यकर्ताओं की जीत बताया है। परिणाम आने के बाद शहर में इस जीत का जश्न मनाने की तैयारी भी की जा रही है।
पश्चिम बंगाल में अब आंतक का राज खत्म होगा-राकेश सिंह, मंत्री
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत और असम में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में अब आतंक का राज खत्म होने जा रहा है। अब पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का सुशासन प्रारंभ होगा और इस राज्य में विकास को एक नई दिशा मिलेगी। वहीं राज्य में भारतीय जनता पार्टी के शासन में आमजनों को सुख और सुविधाएं मिलेंगी तथा उन्हें गुंडा राज से भी मुक्ति मिलेगी।
ममता बैनर्जी सरकार में असुरक्षित थीं महिलाएं-रत्नेश सोनकर
पश्चिम बंगाल श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म और कर्म स्थली है। यहां ममता बैनर्जी की हार यह साबित करती है कि यहां की जनता कितना असुरक्षा महससू कर रही थी। भाजपा की जीत उसके कार्यकर्ताओं की वजह से हुई है। यह भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है। यहां ममता बैनर्जी सरकार में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे थे उन्हें असुरक्षा महसूस हो रही थी। चुनाव परिणाम ने यह साबित कर दिया है कि यह जीत महिलाओं की भी जीत है।
टीएमसी सरकार को जनता ने दिया जवाब-इंदु तिवारी
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत ने यह साबित कर दिया कि यहां की जनता टीएमसी से कितनी नाराज थी। चुनाव परिणा में जनता ने ममता बैनर्जी सरकार को जवाब दिया है। महिलाओं की असुरक्षा जैसे मुद्दों पर ममता बैनर्जी की सरकार हमेशा से ही असफल रही है। ऐसे कई मामले हैं जिससे पश्चिम बंगाल की जनता परेशान हो चुकी थी और इस चुनाव में जनता की जीत हुई है।
ममता बैनर्जी को जनता ने दिया जवाब-अभिलाष पांडे
पश्चिम बंगाल के चुनाव में प्रचार करने गए विधायक अभिलाष पांडे ने पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि पश्चिम बंगाल में ममता बैनर्जी सरकार से जनता काफी परेशान थी। यहां महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही थीं। ममता बैनर्जी ने जनता से जो वादे किए वे पूरे नहीं कर पाईं। यहीं कारण है कि जनता ने इस चुनाव में टीएमसी सरकार को जवाब दिया। महिलाओं ने यहां भाजपा पर भरोसा जताया है।
प्रधानमंत्री और अमित शाह के प्रयास का परिणाम-नीरज सिंह
पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह के प्रयासों का परिणाम है। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल की जनता को जो गारंटी दी थी उस गारंटी पर पश्चिम बंगाल की जनता ने भरोसा जताया है। टीएमसी सरकार में गुंडाराज देखा गया। जिससे जनता परेशान थी। जनता ने चुनाव में टीएमसी सरकार को इसका सबक सिखाया है।
बंगाल में भाजपा की जीत राष्ट्रवाद की जीत है-आशीष दुबे, सांसद
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाकर यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों पर बंगाल के मतदाताओं ने विश्वास व्यक्त किया है। बंगाल में भाजपा की जीत राष्ट्रवाद की जीत है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबसे पहले राष्ट्रवाद को ही महत्व देती है। गृहमंत्री अमित शाह की कुशल चुनावी रणनीति का यह परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी को पहली बार पश्चिम बंगाल में प्रचंड विजय हासिल हुई है और अब बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जीत-संतोष बरकड़े
पश्चिम बंगाल में भाजपा जीत की ओर बढ़ रही है। यह जीत प्रधानमंत्री के नेतृत्व की जीत है। यह जीत अच्छे प्र्रबंधन और कुशल नेतृत्व को दर्शाती है। पश्चिम बंगाल अब एक सुशासन की ओर बढ़ रहा है। पश्चिम बंगाल के लोगों को मैं धन्यवाद देता हूँ जिन्होंने भाजपा पर विश्वास जताया। पश्चिम बंगाल अब विकास की ओर आगे बढ़ेगा।

https://jailok.com/%e0%a4%9c%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a5%80%e0%a4%8f-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a6/
Author: Jai Lok